फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर-घर जाकर मरीजों का पता कर इलाज करेगी मोबाइल एंबुलेंस

विज्ञापन
नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस बस । संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
नवनीत शर्मा
विज्ञापन

भिवानी। अब दूर-दराज क्षेत्र में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अस्पताल में चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब चिकित्सकों की टीम ही उनके घर पर पहुंच जाया करेगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारी कर रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जिला स्वास्थ्य विभाग को चार नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस बस भेजी है, जोकि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। ये मोबाइल एंबुलेंस मोहल्लों, ढाणियों, ईंट भट्टों, मलिन बस्तियों में जाकर मरीजों के बारे में पता करेंगी और उनको घर पर ही इलाज देंगी।
इस एंबुलेंस बस में बीपी, शुगर, ईसीजी, ऑक्सीजन लेवल, ब्लड, यूरिन, सहित विभिन्न जांच से लेकर वेंटिलेटर तक की सुविधाएं हैं। इस प्रकार अब बाहरी क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को इलाज या जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्रों या अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस एंबुलेंस में जांच से लेकर मरीज को दवाइयां तक दी जाएंगी। ऐसे में चिकित्सक मरीज की जांच कर उन्हें टेस्ट और दवा की सुविधा भी उपलब्ध करवाएंगे। नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट चलाने का स्वास्थ्य विभाग का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उनके घर तक पहुंचाना है, ताकि कोई व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नेशनल हेल्थ मिशन के तहत जिले में एक मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस बस शुरू की है। इसके माध्यम से स्लम एरिया के लोगों, ईट-भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिक या बेघर प्रवासियों को चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

विशेष टीम का गठन
मोबाइल मेडिकल यूनिट में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष टीम का गठन किया है, जो इसमें मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाएंगे। टीम में एक चिकित्सक, एक फॉर्मासिस्ट, एक स्टाफ नर्स, एक लैब टेक्नीशियन और एक वार्ड सर्वेंट की ड्यूटी लगाई जाएगी।
दो सीएचसी पर तैनात होगी एक एंबुलेंस
स्वास्थ्य विभाग ने जिले की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए एंबुलेंस की ड्यूटी लगाने की व्यवस्था की है। जिले में फिलहाल सात सीएचसी है, जिनमें कैरू, मानेहरू, जमालपुर, तोशाम, मिरान, लोहारू और धनाना शामिल हैं। इनमें प्रत्येक दो सीएचसी क्षेत्र में एक एबुलेंस की सुविधा दी जाएगी, जोकि इस क्षेत्र के दूर-दराज के एरिया में सेवाएं देंगी। इनमें ड्यूटी देने वाले स्टाफ का भी ड्यूटी रोस्टर बनाकर लागू किया जाएगा।
सीएम और स्वास्थ्य मंत्री करेंगे शुभारंभ
जिले में आई चार नई नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट की एंबुलेंस को नागरिक अस्पताल के परिसर में खड़ा किया हुआ है। फिलहाल उनके रजिस्ट्रेशन के लिए कागजी कार्यवाही की जा रही है। एंबुलेंस को रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने के बाद उसके माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। उनका शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ऑनलाइन करेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। (संवाद)
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र और ढाणियों को होगा अधिक फायदा
नई नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस बस अस्पताल पहुुंची हैं। इनके संचालन के लिए आवश्यक कागजी कार्यवाही की जा रही है। प्रयास है कि जल्द से जल्द इसे शुरू किया जाए। एंबुलेंस बस का शुभारंभ मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ऑनलाइन करेंगे। इन एंबुलेंस का सबसे अधिक फायदा ग्रामीण क्षेत्र और ढाणियों को होगा।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें