फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब परिवार पहचान पत्र में बेरोजगार को दिखाया सरकारी नौकरी तो खुद कर सकेंगे सुधार

Tue, 22 Apr 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अब परिवार पहचान पत्र में बेरोजगार को सरकारी नौकरी दिखाए जाने पर खुद इसका सुधार कर सकेंगे। इसी के साथ किसी गृहिणी महिला को निर्माण मजदूर या फिर अनुबंधित मजदूर दर्शाये जाने पर भी इस विकल्प में खुद सुधार किया जा सकेगा।
विज्ञापन

दरअसल, परिवार पहचान पत्र में गलती से बेरोजगार व्यक्ति को सरकारी नौकरी में दिखाए जाने पर परिवार की आमदनी परिवार पहचान पत्र में अत्यधिक बढ़ जाती है। ऐसे में बेरोजगार होने पर भी परिवार के सदस्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते। इस तरह की गलतियों के सुधार के लिए परिवार पहचान पोर्टल पर अब विकल्प खुल गया है।
भिवानी जिले में तीन लाख 25 हजार से अधिक परिवार पहचान पत्र से जुड़े हैं। परिवार पहचान पत्र में आमदनी से जुड़ी अधिकांश समस्याएं आ रही हैं, जिनमें बेरोजगार युवाओं को भी सरकारी रोजगार या फिर प्राइवेट रोजगार दिखाया गया है। जबकि वे कोई कामधंधा नहीं करते हैं। उनके रोजगार के साथ ही उनकी सालाना आमदनी भी परिवार पहचान पत्र में दर्शायी गई हैं, जिसकी वजह से उनकी परेशानी और भी अधिक बढ़ गई हैं, क्योंकि उनकी सालाना आमदनी परिवार पहचान पत्र में ढाई से चार लाख तक पहुंच गई है। ऐसे परिवार किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर अब इस तरह की गलती खुद ही सुधार की जा सकेगी। इसके लिए विकल्प खुल गया है। ऐसे परिवार के सदस्य जिन्हें सरकारी रोजगार में दर्शाया है वे अपने विकल्प में सुधार का अनुरोध ऑनलाइन डाल सकते हैं, जिसका सत्यापन करने के बाद उस गलती को परिवार पहचान पत्र में सुधार कर दिया जाएगा।
आम तौर पर परिवार की महिलाएं गृहिणी होने पर भी उनके आगे रोजगार के विकल्प में निर्माण मजदूर या अनुबंधित मजदूर दिखाया गया है। जिसके बाद उनकी आमदनी भी परिवार पहचान पत्र से जुड़ गई है। जबकि वह गृहिणी होने के नाते कोई भी आय अर्जित नहीं कर रही हैं। ऐसे मामलों में परिवार पहचान पत्र में आमदनी का समीकरण भी बिगड़ गया है। जिससे उनका सरकारी योजनाओं से भी नाता टूट रहा है। ऐसे परिवार अब इस तरह के विकल्प खुलने पर खुद ही गलतियों को दूर कर सकेंगे।
परिवार पहचान पत्र में गलती से बेरोजगार या फिर गृहिणी महिला को अनुबंधित मजदूर या निर्माण मजदूर दर्शाया गया है तो वे इसके सुधार के लिए खुद ही ऑनलाइन रिक्वेस्ट डाल सकते हैं। जिसके बाद इस तरह की गलतियों को अब सुधार कर दिया जाएगा। इसके विकल्प खोल दिए गए हैं। ज्यादातर इस तरह की परिवार पहचान पत्र में समस्याएं सामने आ रही हैं, अब उनका समाधान और निदान समय रहते किया जा सकेगा।
विज्ञापन

-सुमित कुमार, जिला समन्वयक, मानव सूचना एवं संसाधन विभाग भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें