राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। कॉलेजों में अब शीतकालीन छुट्टियां 15 की बजाय आठ दिन की होगी। इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेज मुखियाओं को नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। दरअसल कोरोना काल में कॉलेज और स्कूल बंद कर दिए थे। उस दौरान जब कोरोना संक्रमण कम हुआ तो कॉलेज और स्कूल फिर से खोल दिए थे मगर अब पिछली वर्ष की तरह ही कॉलेजों में शीतकालीन छुट्टियों की बारी आई तो विभाग ने आठ दिन की छुट्टियां करने का फैसला किया। अब 24 दिसंबर से एक जनवरी पर प्रदेश के सभी राजकीय व निजी कॉलेजों की छुट्टियां रहेगी। हालांकि एक जनवरी की छुट्टी रविवार होने की वजह से हुई है, जिसके कारण विद्यार्थी और स्टाफ नौ दिन अपने घर पर ही रहेगी। इस दौरान अगर स्टाफ को कोई ऑफिशियल कार्य होता है तो उन्हें कॉलेज में आना पड़ेगा।
पिछले चार दिन से ठंड लगातार पड़ रही है। ऐसे में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हर साल की भांति उच्चतर शिक्षा विभाग ने 24 दिसंबर से एक जनवरी तक विद्यार्थियों की शीतकालीन छुट्टियां की है। छुट्टियों का नोटिफिकेशन जारी होते ही विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य अपना पाठ्यक्रम पूरा करने में जुटा है। विद्यार्थी अपने महाविद्यालय की लाइब्रेरी से महत्वपूर्ण किताबें ले रहे हैं और साथ ही अपने प्राध्यापक व सहायक प्राध्यापकों से महत्वपूर्ण विषयों के बारे में चर्चा भी कर रहे हैं और उनकी सूची भी साझा कर रहे हैं। छुट्टियों के दिनों न कोई ऑनलाइन कक्षा लगेंगी और न ही किसी विद्यार्थी को कॉलेज में आने की अनुमति मिलेगी। वहीं, मेडिकल और नॉन मेडिकल के विद्यार्थी भी अपने पाठ्यक्रम के साथ प्रैक्टिकल वर्क को भी पूरा करने और उसे सूच्रिबद्ध करने में जुटे है ताकि उन्हें छुट्टियों के दौरान कोई समस्या न आएं।
--
कॉलेज विद्यार्थियों और स्टाफ की 24 दिसंबर से एक जनवरी तक छुट्टियां रहेगी, जिसको लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने नोटिफिकेशन जारी किया है। कॉलेज में सूचना पट्ट के साथ छात्राओं को कक्षा में भी इसके बारे में जानकारी दी है। विद्यार्थी घर पर मन लगातार पढ़ाई करें। अगर उन्हें विषय से संबंधित कोई भी समस्या है वे छुट्टियां शुरू होने से पहले कक्षा के प्राध्यापक या फिर सहायक प्राध्यापक से दूर करवा लें।
- प्रो. रेखा शर्मा, एचओडी, राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, भिवानी।