जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए मुख्यालय से भेजा गया सामान।
भिवानी। अब ग्रामीण क्षेत्र की पीएचसी और सीएचसी में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इसके लिए मुख्यालय से मरीजों के लिए बैड, टेबल और अन्य सामान भेजा गया है। जबकि आने वाले कुछ दिनों बाद जिला मुख्यालय के अस्पताल के लिए भी सामान मुहैया कराया जाएगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में पीएचसी और सीएचसी पर चिकित्सा मुहैया कराने के लिए स्टाफ की ओर से डिमांड की गई थी।
जिला मुख्यालय पर भेजी गई इस डिमांड के अनुरूप ही मुख्यालय से सामान मांगा गया था। अब राज्य स्तरीय खरीद कमेटी ने जरूरत के हिसाब से पीएचसी और सीएचसी के लिए सामान भेजा है। एक ट्रक में ये सामान जिला नागरिक अस्पताल के मुख्य स्टोर में पहुंचा। इसमें छह बेड, 25 ऑफिस टेबल और 15 मरीजों के लिए बेड टेबल मुहैया कराए गए हैं। जल्द ही से सामान संबंधित पीएचसी और सीएचसी में भेजा जाएगा।
पीएचसी और सीएचसी में सामान की डिमांड मांगी गई थी। जहां जिस सामान की जरूरत थी, उस सामान को अब मुख्यालय से भेजा गया है। जल्द ही से सामान स्टोर से संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचा दिया जाएगा। जिला नागरिक अस्पताल में भी नए बैड और अन्य चिकित्सा संबंधी सामान जल्द ही आएगा। जिससे चिकित्सा सुविधाओं में पहले से अधिक सुधार आएगा।
-डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।