फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब शहर के अग्रसेन और महाराणा प्रताप चौक को मिलेगी बिजली तारों के जाल से मुक्ति

Wed, 18 Oct 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अब शहर के अग्रसेन चौक और महाराणा प्रताप चौक को जल्द बिजली तारों के जंजाल से मुक्ति मिल जाएगी। इसके लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम 50 लाख के बजट से दोनों मुख्य चौराहों का सुंदरीकरण कराएगा। इसके तहत चौराहे के आसपास के बिजली तारों के जाल को हटाकर इन्हें भूमिगत किया जाएगा। निगम ने इस कार्य के टेंडर भी करा दिए हैं और जीपीएस सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसके बाद इन चौराहों पर बिजली तारों को भूमिगत किए जाने का जल्द काम शुरू होगा।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शहर के हांसी गेट (महाराणा प्रताप चौक) और रोहतक गेट (महाराजा अग्रसेन चौक) का चयन किया है। शहर के ये दोनों मुख्य चौराहे काफी बड़े हैं और आसपास घना बाजार होने की वजह से हाईटेंशन और इलेवन केवी बिजली तारों का जाल फैला हुआ है। वहीं कई जगह तो बिजली ट्रांसफार्मर भी बेतरतीब रखे हुए हैं। जिन्हें अब बिजली निगम सलीके से लगाएगा और ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन व इलेवन केवी बिजली तारों को भूमिगत यानी अंडरग्राउंड कराएगा।
बिजली निगम ने दोनों चौराहों के आसपास के इलाके में खुले तारों का एस्टीमेट तैयार कराने के बाद इनके टेंडर करा दिए हैं। इसके उपरांत अब जीपीएस सर्वेक्षण किया जा रहा है। इस सर्वे से इन दोनों ही इलाकों के डिजिटल मैप तैयार किया जाएगा और उन तारों को भूमिगत किए जाने के कार्य की मैपिंग होगी। इसके बाद इसका कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जल्द हटेंगे लोहे के पोल
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम शहर में दिसंबर और जनवरी माह के दौरान शहर से लोहे के बिजली पोल हटाने का भी स्पेशल मुहिम चलाएगा। इसके तहत शहर में लोहे के पोल चिह्नित कर उन्हें हटाया जाएगा। अधिकांश जगहों पर लोहे के पोल पहले ही हटाए जा चुके हैं।
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शहर के अग्रसेन और महाराणा प्रताप चौक का बिजली निगम सुंदरीकरण कराएगा। फिलहाल जीपीएस सर्वेक्षण चल रहा है। इसके बाद काम शुरू कराया जाएगा। चौराहे के आसपास की बिजली लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। इसके बाद शहर के अन्य चौराहों पर भी सुंदरीकरण का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

- रणबीर सिंह, महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें