फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब सेक्टर-13 में तीन दशक बाद होगी बरसाती पानी की निकासी, सवा करोड़ से डाली जाएगी लाइन

Sat, 25 Jan 2025 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर के ​सेक्टर 13 में स्थित रोड पर बने गड्ढों से गुजरती कार।
विज्ञापन
भिवानी। अब सेक्टर-13 में तीन दशक बाद बरसाती पानी की निकासी के लिए सवा करोड़ के बजट से नगर परिषद स्पेशल पाइप लाइन डलवाएगा। इसके टेंडर भी नगर परिषद ने कराए हैं। सेक्टर-13 में पुरानी बरसाती लाइन पर अवैध कब्जे हो चुके हैं। वहीं अधिकांश हिस्से में बरसाती लाइन ही गायब हो चुकी है।
विज्ञापन

अब नगर परिषद पूरे सेक्टर में अलग से बरसाती लाइन डलवाएगा। इसके बाद बारिश के पानी का ठहराव नहीं होगा। इतना ही नहीं नगर परिषद ने माल रोड, हांसी रोड, बैंक कॉलोनी, दिनोद रोड सहित करीब 20 करोड़ से सड़क निर्माण कार्यों के भी टेंडर लगाए हैं। इनके फरवरी के अंत तक वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरू कराए जाएंगे। करीब डेढ़ लाख से अधिक शहरी आबादी को फायदा मिलेगा। नेहरू पार्क को भी मॉडल पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। जिसके करीब पांच करोड़ से टेंडर कराए गए हैं।
भिवानी नगर परिषद ने शहर के पॉश इलाका सेक्टर 13 में करीब साढ़े तीन हजार घरों की आबादी से बरसाती पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था का खाका तैयार किया है। करीब सवा करोड़ के बजट से पूरे सेक्टर के अंदर बरसाती लाइन डाली जाएगी। इससे बारिश का पानी इन लाइनों के जरिए डिस्पोजल तक पहुंचेगा।
विज्ञापन

भिवानी का सेक्टर करीब 35 साल पहले आबाद होना शुरू हो गया था। जबकि सेक्टर करीब 40 साल से अधिक पुराना है। लोगों ने अपने घरों के आगे से जाने वाली बरसाती लाइन पर स्थायी तौर पर चबूतरे और निर्माण कर डाले। इससे बारिश के पानी की निकासी का काम ठप हो गया। बरसाती पानी की निकासी सेक्टरवासियों के लिए बड़ी समस्या बन गई। अब नगर परिषद इसका स्थायी समाधान कराएगा। जिसके टेंडर भी हो चुके हैं।
शहर की इन मुख्य सड़कों का भी मार्च तक शुरू होगा काम
नगर परिषद ने करीब ढाई करोड़ से रेलवे रोड से सराय चौपटा तक माल रोड निर्माण, ढाई करोड़ के बजट से बैंक कॉलोनी की मुख्य सड़क के टेंडर कराए हैं। इसी तरह ढाई करोड़ के बजट से हांसी रोड के सुंदरीकरण का टेंडर भी करा दिया है। ढाई करोड़ की लागत से ही दिनोद रोड का निर्माण भी होगा। इसके अलावा सेक्टर 13 से भगत सिंह चौक महम रोड की सड़क भी ढाई करोड़ से चकाचक होगी। इसके अलावा सेक्टर 13 की अंदर की सड़कों के भी टेंडर हो चुके हैं। इसी के साथ शहर के वार्डों में करीब 40 गलियों के निर्माण के टेंडर भी कराए गए हैं। इनके मार्च तक काम शुरू होने की संभावना है।
सेक्टर 23 की खस्ताहाल सड़कों की भी जल्द नप जल्द लेगा सुध
सेक्टर 23 की खस्ताहाल सड़कों के भी नगर परिषद जल्द टेंडर लगाएगा। सेक्टर 23 की काफी सड़कें लंबे अर्से से खस्ताहाल हैं। सेक्टर 13 के बाद अब 23 की सड़कों के भी टेंडर कराए जाएंगे। इसके बाद इन सड़कों की हालत भी सुधारी जाएगी।
नगर परिषद ने मुख्य सड़कों सहित शहर की गलियों के करीब 20 करोड़ की लागत के कार्यों के टेंडर कराए हैं। फरवरी के अंतिम सप्ताह या फिर मार्च की शुरुआत में इनके वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरू कराएंगे। नेहरू पार्क को भी मॉडल पार्क के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके टेंडर कराए गए हैं। करीब पांच करोड़ से यहां पार्क का पूरा स्वरूप ही बदल दिया जाएगा। शहर के चौराहों के सुंदरीकरण का काम चल रहा है, इन चौराहों की भी जल्द कायापलट होगी।
विज्ञापन

-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें