फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब शहरी फीडरों पर लगेंगे 27 नए अतिरिक्त बिजली ट्रांसफार्मर, मिलेगी ओवरलोड से निजात

विज्ञापन
नया बाजार में बिजली घर गेड के नजदीक रखा ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। अब शहरी फीडरों पर जल्द ही 27 नए अतिरिक्त बिजली ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे फीडरों पर पहले से रखे गए बिजली ट्रांसफार्मरों को ओवरलोड से निजात मिलेगी। अब अधिक बिजली खपत होने पर भी ओवरलोड से ट्रांसफार्मर नहीं हांफेंगे, क्योंकि इनका अतिरिक्त लोड अतिरिक्त बिजली ट्रांसफार्मरों पर डाला जाएगा और पुरानी केबल की जगह भी नई केबल लगेगी।
विज्ञापन

सिटी सब डिविजन में करीब 50 लाख के बजट से अतिरिक्त बिजली ट्रांसफार्मर लगाए जाने का काम भी शुरू हो गया है। गर्मियों के मौसम से पहले शहरी फीडरों का जीर्णोद्धार का काम पूरा होगा। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम दो चरण में शहरी दायरे में अतिरिक्त बिजली ट्रांसफार्मर लगाने की योजना बनाई है। इसमें पहले चरण के तहत निगम ने सिटी सब डिविजन नंबर एक के दायरे में आने वाले फीडरों पर 16 अतिरिक्त नए बिजली ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू किया है। जबकि दूसरे चरण में 12 नए अतिरिक्त बिजली ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
नए अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों के लगाने के लिए जगह भी चिह्नित हो चुकी हैं। ये अतिरिक्त बिजली ट्रांसफार्मर उन हिस्सों में लगेंगे जहां पहले से ही 100 केवीए या फिर 200 केवीए के ट्रांसफार्मर लगे हैं, लेकिन फिर भी उन इलाकों में बिजली की खपत की वजह से लोड ज्यादा है। ऐसे इलाकों में अब अतिरिक्त नए बिजली ट्रांसफार्मरों को लगाया जाएगा, ताकि लोड संतुलित बना रहे और उपभोक्ताओं को भी निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति होती रहे। संवाद
विज्ञापन

उलझे बिजली तारों के जंजाल से मिलेगी मुक्ति, फाल्ट और हादसे भी होंगे कम
निगम की ओर से 50 लाख के बजट से शहरी फीडरों पर ओवरलोड की समस्या से निजात दिलाने के लिए लगाए जा रहे अतिरिक्त बिजली ट्रांसफार्मरों की वजह से खंभों पर उलझे तारों के जंजाल से भी निजात मिलेगी। वहीं बिजली फाल्ट और हादसे भी कम होंगे। क्योंकि नई लाइनों से उपभोक्ताओं को खपत बढ़ने के बावजूद बिना रुकावट बिजली मिलती रहेगी।
शहर के इन हिस्सों में लगेंगे 100 केवीए के अतिरिक्त बिजली ट्रांसफार्मर
शहरी फीडरों पर बिजली निगम की ओर से शहर के इन हिस्सों में अतिरिक्त 100 केवीए क्षमता के बिजली ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसमें बैंक कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, विकास नगर, न्यू भारत नगर कॉलोनी, कुंडू वाली गली बैंक कॉलोनी, बजरंग बली कॉलोनी शामिल हैं, जहां नए अतिरिक्त बिजली ट्रांसफार्मर स्थापित करने के साथ-साथ आसपास की करीब 540 मीटर पुरानी बिजली तार भी बदली की जाएगी। इसके अलावा शहर के चौखानी अस्टेट विद्या नगर कॉलोनी, चौधरी आटा चक्की बैंक कॉलोनी, कदम अस्पताल मिनी बाईपास, सिटी सेंटर सीआईडी कार्यालय के पास, कीर्ति नगर कॉलोनी, गुजरों वाला चौक विद्या नगर कॉलोनी, सब्जी मंडी विकास नगर कॉलोनी शामिल हैं। इन इलाकों में बिजली के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर के साथ 480 मीटर लंबी बिजली केबल भी नई डाली जाएगी।
शहरी दायरे के फीडरों पर दो चरण में नए अतिरिक्त बिजली ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। जिसमें पहले चरण का काम शुरू हो चुका है, दूसरे चरण के तहत भी जल्द काम शुरू कराया जाएगा। शहरी फीडरों को ओवरलोड की समस्या से निजात दिलाने व उपभोक्ताओं के मंजूर लोड के हिसाब से अतिरिक्त बिजली ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- रणबीर सिंह, महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें