फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब चार विधानसभा क्षेत्रों के 13,784 युवा मतदाता भी निभाएंगे सरकार चुनने में हिस्सेदारी

Thu, 18 Jan 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लोकसभा चुनावों की रणभेरी से पहले ही मतदाताओं की फौज अपने मत के अधिकार से भ्रष्टाचार सहित बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर सरकार चुनने को तैयार हो गई है। इस बार के चुनावों में चार विधानसभा क्षेत्रों के आठ लाख 53 हजार 553 मतदाताओं के साथ 13,784 युवा मतदाता भी अपनी हिस्सेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन

भिवानी जिले में चार विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनमें भिवानी, लोहारू, तोशाम, बवानीखेड़ा शामिल है। इन चारों ही विधानसभा में इस बार युवा मतदाता भी शामिल हुए हैं जो पहली बार वोट के अधिकार का प्रयोग करने को आतुर है। जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में 4,52,786 पुरुष और 4,00,767 महिला मतदाता शामिल हैं।
2024 के चुनाव का बिगुल अब कभी भी बज सकता है। ऐसे में निर्वाचन आयोग ने भी नए मतदाताओं के हिसाब से अपनी मतदाता सूची को अपडेट करने की तैयारी की है। 22 जनवरी के बाद नए मतदाताओं को भी सूची में शामिल करते हुए उसे अपडेट कर दिया जाएगा। हालांकि ये युवा वोटर 18 साल की उम्र के पड़ाव को पार कर पहली बार मत के अधिकार से जुड़े हैं।
विज्ञापन

दरअसल, परिवार पहचान पत्र को अभी तक वोटर आईडी के साथ नहीं जोड़ा गया है। परिवार पहचान पत्र से वोटर आईडी को भी जोड़े जाने की प्रक्रिया अभी चल रही है। इसके बाद परिवार का कोई भी सदस्य वयस्क होते ही स्वत: उसका वोट बनकर घर पहुंच जाएगा। फिलहाल चुनाव आयोग नए मतदाताओं को पुराने तरीके से ही जोड़ रहा है। इसके लिए भिवानी चुनाव तहसीलदार कार्यालय की ओर से कॉलेजों में भी मतदाता जागरूकता की मुहिम चलाई हैं। इसके जिले में नतीजतन 13 हजार 784 नए वोटर बन गए हैं।
ये हैं जिले में विधान सभा क्षेत्र अनुसार महिला और पुरुष वोटर
विधानसभा पुरुष महिला
लोहारू
1,05,592
94,621
भिवानी

1,18,585
1,06,264

तोशाम

1,16,430
1,02,191

बवानीखेड़ा
1,12,179
97,691
कुल मतदाता 4,52,786 4,00,767

भिवानी में विधान सभा क्षेत्र वार ये नए युवा वोटर जुड़े
लोहारू- 2,822
भिवानी- 4,324
तोशाम- 3,281
बवानीखेड़ा- 3,357
कुल: 13,784
भिवानी जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नए मतदाताओं को जोड़ते हुए सूची 22 जनवरी के बाद अपडेट कर दी जाएगी। फिलहाल जिले में 13 हजार 784 नागरिकों के नए वोट बनाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र वार नए मत दाताओं को शामिल करते हुए नई मतदाता सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-जयवीर सिवाच, चुनाव तहसीलदार, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें