फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहारू और बहल ब्लॉक में विकास कार्यों की होगी निरंतर निगरानी : एसडीएम

Thu, 18 Jan 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नीति आयोग की ओर से लोहारू और बहल ब्लॉक में विकास कार्याें व सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की निरंतर निगरानी की जाएगी ताकि ये ब्लॉक किसी क्षेत्र में अन्य ब्लॉक से पीछे न रहें। इसके लिए आयोग की ओर से बाकायदा एक-एक एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो भी रखे जाएंगे, जो निगरानी का कार्य के साथ प्रतिदिन नीति आयोग के पास रिपोर्ट भेजने का काम करेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी एसडीएम दीपक बाबू लाल करवा ने दी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से लोगों को पर्याप्त मात्रा में बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के साथ-साथ जनकल्याण के लिए समय-समय पर अनेक नई-नई योजनाएं क्रियान्वित की जाती हैं। इन योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन होने के साथ-साथ यह भी देखना जरूरी है कि क्या इन योजनाओं का लाभ लोगों तक सही तरीके से मिल पा रहा है या नहीं। लोगों को स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा सेवाएं समय पर मिल रही हैं या नहीं।
उन्होंने कहा कि बताया कि नीति आयोग का उद्देश्य है कि कोई भी ब्लॉक विकास योजनाओं व जनकल्याणकारी योजनाओं के लागू होने में पीछे न रहे। इसके लिए नीति आयोग ने जिला के लोहारू और बहल ब्लॉक को चुना है। इन ब्लॉक में निरंतर निगरानी की जाएगी। इसके लिए एक-एक एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो भी रखे जाएंगे। ब्लॉक फेलो द्वारा निगरानी के साथ-साथ प्रतिदिन नीति आयोग के पास रिपोर्ट भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इससे निश्चित तौर पर विकास कार्यों के गति मिलेगी और ब्लॉक जिला में किसी भी ब्लॉक से पीछे नहीं रहेंगे। शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग जनता से सीधे रूप से जुड़े विभागों समय-समय पर आने वाली नई-नई योजनाओं को तुरंत प्रभाव से लागू किया जा सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें