फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभय ही नहीं, कई नेता देख रहे सीएम बनने के सपने : रणबीर गंगवा

Mon, 23 Jun 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का स्वागत करते विधायक घनश्याम सर्राफ व अन्य। 
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने इनेलो नेता अभय चौटाला पर चुटकी लेते हुए कहा कि सिर्फ अभय ही नहीं, बहुत से नेता मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं। लोकतंत्र में मुख्यमंत्री किसी के कहने से नहीं, जनता के विश्वास से बनता है। वर्तमान में जनता ने नायब सिंह सैनी को चुना है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री गंगवा रविवार को भिवानी स्थित मेला ग्राउंड में 13 जुलाई को आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय दक्ष प्रजापति जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।

भाजपा जनसेवा के दम पर सत्ता में
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के बयान पर पलटवार करते हुए गंगवा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है और पार्टी को सांसद-विधायक की खरीद-फरोख्त की जरूरत है, न ही उसकी राजनीति उस पर टिकी है। भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है और जनसेवा के दम पर सत्ता में है।
विज्ञापन


अपराधियों को छोड़ना होगा हरियाणा या जाना होगा जेल
मंत्री गंगवा ने कहा कि अपराधियों के लिए हरियाणा में कोई जगह नहीं है। या तो वे प्रदेश छोड़ें या सरकार उन्हें जेल में डालेगी। उन्होंने इनेलो नेता अभय के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि एक दिन का सीएम बनकर गुंडों को ठिकाने लगा देंगे। गंगवा ने कहा कि ऐसे बयान केवल सपनों की राजनीति है, असल सत्ता जनता की मुहर से मिलती है।

हर सड़क के गड्ढे 15 जून तक भर दिए गए
रणबीर गंगवा ने अपने विभागीय कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार के वादे के अनुसार 15 जून तक अधिकांश सड़कों के गड्ढे भर दिए गए हैं। जो थोड़े-बहुत शेष हैं, उन्हें भी जल्द दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें