प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते विधायक घनश्याम सर्राफ।
भिवानी। विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर फिजिकल चैलेंज क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आईपीएल तर्ज पर दो दिवसीय प्रथम नॉर्थ जोन दिव्यांग क्रिकेट प्रीमियर लीग टी-20 मुकाबला का आयोजन किया जाएगा। प्रीमियर लीग मैच 3 से 4 दिसंबर तक जी लिट्रा क्रिकेट ग्राउंड हांसी रोड पर खेले जाएंगे।
विधायक घनश्याम सर्राफ, पीसीसीएआई अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया और उपाध्यक्ष सचिन जैन एमडी वर्धमान ज्वैलर्स ने कहा कि इससे दिव्यांग खिलाडियों को प्रोत्साहन मिलेगा। दिव्यांग खिलाड़ी देश और दुनिया में नाम रोशन कर रहे हैं। दिव्यांग खिलाड़ियों ने 2019 में इंग्लैंड में भी वर्ल्ड कप जीतने का काम किया था।
दो दिवसीय स्पर्धा में डे-नाइट मैच होंगे, जो सुबह 9 से 1 बजे तक और फिर 3 से शाम 6:30 बजे तक खेले जाएंगे। सुबह 9 बजे विश्व विकलांग दिवस लीग मैच का शुभारंभ भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ करेंगे। कार्यक्रम कि अध्यक्षता उद्योगपति धर्मेश शाह करेंगे। उन्होंने कहा कि विश्व विकलांग दिवस पर दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नॉर्थ जोन का यह पहला बड़ा इवेंट आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर पीसीसीएआई के अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया, वर्धमान ज्वेलर्स के निदेशक सचिन जैन, गोवर्धन आचार्य, राजकुमार सुनसुना, टीम मैनेजर शुभम शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय गोयल, प्रवक्ता अशोक कुमार भारद्वाज मौजूद रहे।