फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए आज होंगे नामांकन

Mon, 27 Jan 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मंगलवार से बार सभागार में सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। बार चुनाव के लिए 28 और 29 जनवरी को दो दिन तक अधिवक्ता नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन

बार चुनाव कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट विनोद तंवर व आरओ एडवोकेट विकास बुडानिया ने बताया कि बार चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया की तैयारी कर ली गई है। दो दिन तक अधिवक्ता नामांकन दाखिल करा सकेंगे। इसके अलावा 30 जनवरी को नाम वापसी और फार्मों की छंटनी होगी और उसी दिन प्रत्याशियों की सूची को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।
बता दें कि बार चुनाव के लिए 28 फरवरी को मतदान होगा और शाम तक नतीजे घोषित होंगे। बार चुनाव में प्रधान पद सहित अन्य पदों के लिए भी दावेदार अपनी तैयारी कर रहे हैं। अब नामांकन के बाद ही तय होगा कि किन प्रत्याशियों के बीच चुनाव में सीधा मुकाबला बनेगा। हालांकि बार चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे भावी प्रत्याशी काफी पहले से ही प्रचार में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें