फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं काटने होंगे चक्कर, सिंगल विंडो पर फॉर्म जमा करवाते ही मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दाखिला लेने पहुंचे विद्यार्थियों के फॉर्म देखते एडम? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
नवनीत शर्मा
विज्ञापन

भिवानी। नए शिक्षा सत्र 2022-23 में अपने बच्चों का दाखिला करवाने के लिए स्कूल आने वाले अभिभावकों को अब बार-बार स्कूल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अभिभावक अब स्कूल में सिंगल विंडो कॉन्सेप्ट के माध्यम से फॉर्म व फीस जमा करवाकर अपने बच्चों का प्रवेश स्कूल में करवा सकेंगे। यह व्यवस्था रेलवे रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुरू की है।
नई व्यवस्था से अभिभावक व विद्यार्थियों में भी खुशी है। उनका कहना है कि अब एडमिशन कमेटी के सदस्यों को ढूंढना नहीं पड़ेगा और आराम से दाखिला हो पाएगा। स्कूल प्रशासन द्वारा की गई नई व्यवस्था में एक स्कूल के हॉल में एडमिशन कमेटी के सदस्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ बैठेंगे। वहां पर विद्यार्थी पहली कमेटी से अपने सभी दस्तावेजों की जांच करवाएं। अगर दस्तावेजों में कोई त्रुटि है तो उन्हें मौके पर ही सूचित कर दिया जाएगा, ताकि वे समय पर दस्तावेज पूरे कर सकें। इसके बाद दूसरी कमेटी स्कूल एडमिशन फॉर्म अप्लाई करेंगे, जिसमें विद्यार्थी के पुराने स्कूल सहित अन्य जानकारी अंकित की जाएगी। इसके बाद फीस जमा करवाने के बाद उन्हें स्कूल में प्रवेश मिलेगा। स्कूल द्वारा की गई इस व्यवस्था के बाद विद्यार्थियों का अधिक रुझान बढ़ा है। (संवाद)
विज्ञापन

तीन कमेटियों में किया 12 शिक्षकों को शामिल
स्कूल प्रशासन ने दाखिले के लिए तीन कमेटियों का गठन किया है। इनमें एक कमेटी दस्तावेजों की जांच करती है। दूसरी कमेटी विद्यार्थी के दाखिला के लिए फॉर्म अप्लाई करती है और तीसरी कमेटी फॉर्म सहित अन्य दस्तावेजों की जांच कर फीस जमा कर विद्यार्थी का दाखिला कर रही है। इसके लिए कुल 12 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है, जिसमें प्रत्येक कमेटी में चार-चार सदस्यों का शामिल किया है। जिनकी सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक दाखिला में ड्यूटी लगाई है।
कक्षानुसार दाखिलों की जानकारी
कक्षा दाखिला
छठी से आठवीं 600
नौवीं 250
दसवीं 257
12वीं 657
1200 से अधिक नए विद्यार्थियों की कक्षा शुरू
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12 अप्रैल से अब तक 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इन विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो और समय पर पूरा पाठ्यक्रम हो सके, इसके लिए स्कूल प्रशासन ने इनकी कक्षाएं लगानी शुरू कर दी हैं। वैैसे तो स्कूल दो शिफ्टों में लगता है मगर बोर्ड परीक्षा का केंद्र होने की वजह से सिर्फ सुबह की शिफ्ट में ही स्कूल में कक्षाएं लग रही हैं। सुबह आठ बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक स्कूल में कक्षाएं लग रही हैं।
समय पर मिल जाएगा दाखिला
बच्चों का दाखिला करवाने के लिए स्कूल में आए थे। स्कूल प्रशासन की ओर से दाखिले के लिए एक ही जगह पर सभी व्यवस्थाएं की हुई हैं, जोकि सराहनीय कदम है। एक जगह पर सभी कमेटियां होने के कारण अभिभावक व विद्यार्थियों को बेवजह कहीं पर भी चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे समय भी व्यर्थ में नहीं जाएगा और समय पर दाखिला भी मिल जाएगा।
- राजेश कुमार, अभिभावक।
जल्द हो गया एडमिशन
अक्सर देखने को मिलता है कि एडमिशन की कमेटी अलग-अलग जगह पर होती है। इस दौरान अगर कोई कमेटी सदस्य बाहर चला जाता है तो बच्चे का एडमिशन नहीं हो पाता। इसकी वजह से उन्हें स्कूल के बार-बार चक्कर काटने पड़ते है, लेकिन कन्या स्कूल में सभी कमेटी एक ही छत के नीचे बैठी हैं, जिसके कारण जल्दी ही विद्यार्थी का एडमिशन हो गया है।
विज्ञापन

- प्रीति, अभिभावक।
तीन कमेटियां एक साथ बैठीं
स्कूल में दाखिला लेने के लिए आने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को कोई परेशानी न हो इसके लिए तीनों कमेटी के सदस्यों को स्कूल परिसर में एक ही जगह बैठने की व्यवस्था की है। अब विद्यार्थी और अभिभावक अपने सभी दस्तावेजों के साथ स्कूल पहुंचते हैं तो उन्हें तुरंत प्रभाव से दाखिला मिल जाएगा। उन्हें बेवजह कहीं भी चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। स्कूल द्वारा की गई इस व्यवस्था के कारण दाखिलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अभिभावकों से अपील है कि सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक अपने बच्चे के सभी दस्तावेजों के साथ स्कूल में पहुंचे, ताकि समय पर दाखिला मिल सकें।
- वेदप्रकाश गिल, प्राचार्य, राकवमावि, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें