फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 13 दिन बाद नहीं आया कोरोना संक्रमण का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की रफ्तार लगातार कम होती जा रही है। मंगलवार को 13 दिन बाद जिले में कोरोना संक्रमण को कोई केस सामने नहीं आया और न ही कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई। वहीं पांच कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 25 सक्रिय केस हैं। इनमें से नौ मरीज शहरी और 16 मरीज ग्रामीण क्षेत्र से हैं। स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग टीम द्वारा मंगलवार को 960 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं। वहीं जिले के 645 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है।
विज्ञापन

जिले में कुल 25 सक्रिय केस हैं। इनमें से 13 केस होम आइसोलेट और 12 केस अस्पताल में आइसोलेट हैं। जिले के चुघ अस्पताल में महज एक केस दाखिल है, बाकी केस हिसार, रोहतक, मेवात में उपचाराधीन हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में सीएचसी धनाना से दो, कैरू से एक, लोहारू से तीन, मानेहरू से तीन, मीरान से चार, तोशाम से दो और जमालपुर से एक केस है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण की जांच के लिए अब तक कुल 319810 सैंपल लिए हैं। इनमें से 22356 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव और 295956 की रिपोर्ट नेगेटिव रही। अब तक 21684 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं और 647 की मौत हो चुकी है। इनके अलावा 25 सक्रिय केस हैं।
कोरोना संक्रमण का मंगलवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया और न ही किसी कोरोना संक्रमित की मौत हुई। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता अभियान और नागरिकों के सहयोग के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए सावधानी रखें और कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करे। - डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें