फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 लोगों ने जीती कोरोना से जंग, नौ और पॉजिटिव

विज्ञापन
डोर-टू-डोर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। सोमवार को एक बार फिर नौ कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं राहत की बात यह रही कि 13 कोरोना पॉजिटिव ठीक होकर घर लौटे हैं। सोमवार को नौ पॉजिटिव केसों में छह सिवानी, एक रूपगढ़, एक गांधी नगर दादरी से हैं, जबकि एक मामला घंटाघर सरोगियान गली से शामिल है। अब तक जिले में कुल 724 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिनमें से 629 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 90 एक्टिव केस हैं। सोमवार को जिले से 350 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि सोमवार को नौ कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए हैं। इनमें से एक गांव रूपगढ़ से 53 वर्षीय व्यक्ति है, जो कि हांसी गेट भिवानी पर एक बुकशॉप में कार्य करता है। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है। एक गांधी नगर दादरी से 50 वर्षीय व्यक्ति है, जो कि दादरी का स्थायी निवासी है। इस केस को अब दादरी शिफ्ट कर दिया गया है। एक घंटाघर सरोगियान गली भिवानी से 22 वर्षीय छात्रा है। छह केस सिवानी से हैं, जिनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। सिविल सर्जन ने बताया कि अब तक जिले में कुल 724 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, इनमें से 629 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 90 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें