फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित नौ लोगों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। दो दिन की शांति के बाद कोरोना संक्रमण फिर से सक्रिय हो गया है। शनिवार को कोरोना से ठीक होने वालों से ज्यादा नए संक्रमित केस सामने आए हैं। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग की चिंता फिर से बढ़ गई है। बाजार में जुट रही लोगों की भीड़, बगैर मास्क व बिना सामुदायिक दूरी के घूम रहे लोग कोरोना संक्रमण को न्योता दे रहे हैं। ऐसे में अगर समय पर इस पर काबू नहीं पाया गया तो हालात बेकाबू हो जाएंगे। वहीं कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा भी कम नहीं हो रहा। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने समय पर सख्ती नहीं की तो कोरोना संक्रमण पर काबू पाना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमित नौ लोगों ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा 546 पहुंच गया है। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 147 नए मामले सामने आए हैं, वही कोरोना संक्रमित महज 92 लोग ठीक हुए हैं। अब जिले में कुल 1142 सक्रिय केस हैं, इनमें 308 शहरी व 834 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग टीम ने 1150 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट रविवार दोपहर तक आएगी।
बाजार में लगी भीड़ पड़ रही भारी
लॉकडाउन के दौरान सरकार ने दुकानों को सम-विषम संख्या के अनुसार दुकान खोलने की छूट दी है। दुकानदार इस छूट का नाजायज फायदा उठा रहे हैं। दुकानों पर बगैर मास्क, बिना सामुदायिक दूरी के ग्राहक खरीददारी कर रहे हैं। ज्यादा दुकानदार सम-विषम के नियम का पालन भी नहीं कर रहे और तय समय के बाद तक दुकानें खोले रहते हैं। ऐसे में लोगों की लापरवाही कोरोना संक्रमण के लिए संजीवनी का काम कर रही है। कोरोना ने अपने पांव फिर से पसारने शुरू कर दिए हैं। ऐसे मगर समय पर व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो कोरोना संक्रमण फिर से विकराल रूप धारण कर लेगा। जिसके बाद हालत काबू से बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन

इन्होंने तोड़ा कोरोना संक्रमण से दम:
जिले में कोरोना संक्रमण से नौ लोगों ने दम तोड़ दिया। कोरोना संक्रमण से गांव दुल्हेड़ी से 42 वर्षीय व्यक्ति, धनाना से 30 वर्षीय महिला, मीरान से 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला, ढांगर से 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला, गारनपुरा कलां से 62 वर्षीय महिला, जैन चौक से 54 वर्षीय महिला, नाथुवास से 67 वर्षीय महिला, विद्यानगर से 43 वर्षीय व्यक्ति सहित गांव बजीणा से 85 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। मृतकों का अंतिम संस्कार कोरोना सुरक्षा नियमों के तहत किया गया।
वर्जन::
कोरोना संक्रमण पर स्वास्थ्य विभाग ने काबू पा लिया है मगर लोगों की लापरवाही कोरोना संक्रमण को न्योता दे सकती है। आमजन से अपील है कि अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और लॉकडाउन का पालन करें। बार-बार साबुन से हाथ धोएं। घर से बाहर निकलने पर मास्क व सामुदायिक दूरी का प्रयोग करें। जागरूकता के माध्यम से इस कोरोना महामारी पर विजय पाई जा सकती है। इसलिए जागरूक नागरिक होने के नाते नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें