फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब विश्वविद्यालय में गेस्ट फैकल्टी पर भरे जाएंगे नौ श्रेणी के शिक्षक पद

Tue, 23 Jan 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी के सीबीएलयू का मुख्य गेट। 
विज्ञापन
भिवानी। अब चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में गेस्ट फैकल्टी पर नौ श्रेणी यानी विषयों के 13 नए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए सीबीएलयू ने विभिन्न विषयों के शिक्षकों से आवेदन मांगे हैं। सीबीएलयू में नए शिक्षकों की नियुक्ति के बाद वाणिज्य, तकनीकी सूचना विभाग, भूगोल सहित राजनीतिक विज्ञान विषय के विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

सीबीएलयू ने गेस्ट फैकल्टी पर नौ विषयों वाणिज्य, तकनीकी सूचना, भूगोल, राजनीतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, गणित, बायोलॉजी, मैनेजमेंट और प्राणिविज्ञान विषय के शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है। यूनिवर्सिटी ने इन विषयों के लिए गेस्ट फैकल्टी पर शिक्षकों से 27 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन भी आमंत्रित किए हैं। इन 13 विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति के बाद इन विषयों की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा।


सीबीएलयू में पीजी के 45 से अधिक डिग्री कोर्स
सीबीएलयू में करीब 45 से अधिक डिग्री कोर्स हैं। इसी साल कुछ विषयों में तो पीएचडी भी शुरू कराई गई हैं। सीबीएलयू में फिलहाल कोई नया कोर्स नहीं आया है। वहीं जिन कोर्सों को यूनिवर्सिटी प्रशासन शुरू करा चुका है, उनमें विद्यार्थियों के लिए फिलहाल गेस्ट फैकल्टी पर शिक्षक लगाए गए हैं।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी में गेस्ट फैकल्टी पर नए शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं, जिसके बाद इनके चयन की प्रक्रिया निर्धारित मानकों के हिसाब से होगी। विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी प्रशासन बेहतर शिक्षा माहौल देने का हर संभव प्रयास कर रहा है। - प्रोफेसर राजकुमार मित्तल, कुलपति, सीबीएलयू भिवानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें