फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: क्रिकेट प्रतियोगिता में अनूपगढ़ को हराकर नीलोखेड़ी बना विजेता

Wed, 23 Apr 2025 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम के खिलाड़ी। 
विज्ञापन
भिवानी। देश के स्वर्णिम भविष्य के लिए जरूरी है कि युवा वर्ग नशे से दूर रहते हुए खेलों की तरफ अपना ध्यान लगाएं, ताकि देश का भविष्य स्वर्णिम बनाया जा सकें। ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रखते हुए खेलों की तरफ आकर्षित करने के उद्देश्य से आईसीएस कोचिंग की ओर से जी लिट्रा वैली खेल मैदान में सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है।
विज्ञापन

आईसीएस तोशाम के निदेशक मनजीत सिंह ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता के 5वें दिन 10 टीमों के बीच मैच हुए। इसमें अनूपगढ़ व नीलोखेड़ी की टीम के बीच सबसे रोमांचक मुकाबला रहा। इस मैच में अनूपगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और प्रतिद्वंदी टीम को 41 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नीलोखेड़ी की टीम ने 5 ओवर में ही मैच जीत लिया।
आईसीएस के निदेशक परिमल ने कहा कि युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए जरूरी है कि युवा वर्ग खेलों की तरफ अपना ध्यान आकर्षित करें, ताकि वे अपने सर्वांगीण विकास की तरफ बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ शारीरिक व मानसिक विकास का माध्यम नहीं है। खेलों के माध्यम से युवा टीम वर्क एवं अनुशासन भी सीखते है, जो कि उनके बेहतर भविष्य व देश की तरक्की के लिए जरूरी है।
विज्ञापन

आईसीएस के निदेशक परिमल ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं को चाहिए कि वे नशा जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहे तथा देश की तरक्की में अपना योगदान दे तथा उनकी इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भी युवाओं को खेलों से जोड़ना ही है। इस अवसर पर आईसीएस के सभी ब्रांचों के निदेशक सहित अन्य खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें