फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पहाड़ी माता मंदिर प्रकरण में अगली सुनवाई 30 को, शिकायतकर्ता व ट्रस्ट खजांची के बयान दर्ज

Wed, 24 Jun 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
ढिगावामंडी। पहाड़ी माता मंदिर में कथित चोरी और मंदिर आभूषण प्रकरण से जुड़े मामले की सुनवाई मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) भिवानी कार्यालय में हुई। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता नरेश पहाड़ी और पहाड़ी माता ट्रस्ट के खजांची प्यारेलाल के बयान दर्ज किए गए। दूसरे पक्ष के उपस्थित नहीं होने के कारण मामले की अगली सुनवाई 30 जून को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय की ओर से 22 जून को जारी पत्र के माध्यम से मंदिर से जुड़े पक्षों को 23 जून को सुबह 11:30 बजे कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय पर शिकायतकर्ता पक्ष कार्यालय पहुंचा और अपने बयान दर्ज करवाए, लेकिन दूसरा पक्ष सुनवाई में उपस्थित नहीं हुआ। दूसरे पक्ष की गैरहाजिरी को देखते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने मामले की अगली सुनवाई 30 जून तय करते हुए दोनों पक्षों को दोबारा उपस्थित होने के निर्देश जारी किए हैं।
शिकायतकर्ता नरेश कुमार पहाड़ी ने आरोप लगाया कि इस प्रकरण को उठाने के बाद उन पर मामले को दबाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि कुछ लोग फोन कॉल और व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से उन्हें मामले से पीछे हटने के लिए कह रहे हैं।
विज्ञापन

नरेश कुमार ने दावा किया कि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है तथा उनकी जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह मामला पहाड़ी माता मंदिर से जुड़ा हुआ है जिससे लाखों लोगों की धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें