फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रेलवे जंक्शन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 24 वर्षीय दिव्यांग युवक की मौत

Wed, 24 Jun 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे जंक्शन के समीप मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ट्रेन की चपेट में आने से 24 वर्षीय दिव्यांग युवक की मौत हो गई। घटना को आत्महत्या से जोड़कर भी देखा जा रहा है। फिलहाल राजकीय रेलवे पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस चौकी भिवानी की महिला जांच अधिकारी मोनिया ने बताया कि मृतक के दाहिने हाथ पर सोनू लिखा हुआ है। उसकी पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की गई लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मृतक की उम्र करीब 24 वर्ष है और वह दोनों पैरों से दिव्यांग था। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे तक शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें