हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से डीएलएड (नियमित/री-अपीयर) की परीक्षाएं अक्तूबर-2020 में संचालित करवाई गई थी। इन परीक्षाओं में जिन छात्र-अध्यापकों के अनुचित साधन संबंधी केस (यूएमसी) दर्ज हुए थे, ऐसे छात्र-अध्यापकों को बोर्ड मुख्यालय पर व्यक्तिगत सुनवाई के लिए 23 दिसंबर को सुबह साढ़े नौ बजे बुलाया गया है।
बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि डीएलएड (नियमित/री-अपीयर) परीक्षा के ऐसे छात्र-अध्यापकों की सूचना बोर्ड कार्यालय द्वारा संबंधित संस्था/कॉलेज को ई-मेल एवं एसएमएस के माध्यम से भेजी गई है। उन्होंने बताया कि अनुचित साधन (यूएमसी) संबंधी छात्र-अध्यापकों की सूची बोर्ड वेबसाइट पर भी दी गई है।