फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नवनियुक्त एसपी बोले - अपराधियों और रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों पर चलेगा डंडा

Wed, 06 Nov 2024 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
एसपी नीतीश अग्रवाल।
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कार्यभार संभालते ही महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर तुरंत कार्रवाई करने, साइबर क्राइम व नशे पर लगाम लगाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जिले में अपराधियों व भ्रष्ट पुलिस कर्मियों पर उनका डंडा तेजी से चलेगा।
विज्ञापन

हरियाणा में नायब सरकार के गठन के बाद बड़े स्तर पर आईपीएस के तबादले किए गए। इनमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। इसके तहत भिवानी के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बाजरानिया का तबादला रोहतक हुआ और अब उनकी जगह नीतीश अग्रवाल ने भिवानी पुलिस कप्तान का कार्यभार संभाला है।
भिवानी में पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार पत्रकारों से रूबरू हुए नीतीश अग्रवाल ने अपनी प्राथमिकताएं गिनवाईं। भिवानी के एसपी बने नीतीश अग्रवाल ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों में तुरंत कार्रवाई करना है। इसके बाद साइबर क्राइम को रोकना है। इसको लेकर लोगों को लगातार जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चोरी व चेन स्नेचिंग की वारदातों को रोकने पर भी पूरा ध्यान रहेगा। इसके साथ ही एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि भिवानी शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को मुस्तैद किया जाएगा। दुर्घटना स्थलों को चिन्हित कर दूसरे विभागों का सहयोग लेकर काम करेंगे ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगे। वहीं उन्होंने रिश्वत लेने वाले पुलिस कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला में जीरो टॉलरेंस पर काम होना चाहिए। जो कोई कर्मचारी रिश्वत लेता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ तुरंत साथ एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें