पुस्तकालय प्रभारी नीर कैलाश को सम्मानित करते ग्रामीण व अन्य।
भिवानी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में पूर्व सरपंच अधिवक्ता नीर कैलाश को निर्विरोध पुस्तकालय प्रभारी के पद पर चुना गया। उनकी नियुक्ति पर गांव नरसिंहवास में सरपंच प्रतिनिधि सोनू कुमार के नेतृत्व में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि अधिवक्ता नीर कैलाश सरपंच भी रह चुके है। जिला बार एसोसिएशन भिवानी के नवनियुक्त पुस्तकालय प्रभारी अधिवक्ता नीर कैलाश पूर्व सरपंच ने ग्रामीणों का आभार जताया। इस अवसर पर मास्टर रमेश कुमार, पूर्व पंच राजेंद्र, पूर्व पंच लक्ष्मी नारायण, सुभाष कुमार, तेजपाल, महेंद्र सोलंकी, विजय कुमार, सतवीर मौजूद रहे।
भगीरथमल की पुण्यतिथि पर लगाई त्रिवेणी
भिवानी। आदर्श महिला महाविद्यालय में भगीरथमल बुवानीवाला की 32वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में गणमान्य व्यक्तियों व उनके परिजनों ने त्रिवेणी लगाई। वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष अधिवक्ता शिवरत्न गुप्ता ने कहा कि सभा में हम एक ऐसी आत्मा का स्मरण कर रहे हैं, जिन्होंने सेवा के मार्ग पर चलकर सभी को प्रेरणा का मार्ग दिखाया।
मुंगीपा शिक्षण संस्थान के संचालक राधेश्याम कौशिक ने कहा कि भगीरथमल स्वयं समरसता के प्रत्यक्ष उदाहरण थे। महाविद्यालय प्रबंधकारिणी समिति महासचिव अशोक बुवानीवाला ने कहा कि उन्होंने सामाजिक उत्थान के प्रत्येक क्षेत्र में अतुलनीय कार्य किए। इस दौरान प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल, सुंदरलाल अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल राधेश्याम बुवानीवाला, पवन बुवानीवाला, सुशील बुवानीवाला, नीलम जैन, प्रवीन गर्ग, बलराज दवाई वाले, पीडी अग्रवाल, सुभाष सोनी, रवि खन्ना, कमला गुरेजा, संजय गोयल, प्रो. पवन गुप्ता मौजूद रहे।