फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लोहारू बार एसोसिएशन की नई टीम ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। बार एसोसिएशन के चुनाव के बाद मंगलवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ लेकर विधिवत कार्यभार संभाल लिया। बार रूम में आयोजित समारोह में प्रधान अनिल कादयान, सचिव राहुल श्योराण समेत पांच पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन

प्रधान अनिल कादयान, सचिव राहुल श्योराण, उपप्रधान रेनू श्योराण, सह-सचिव संध्या एडवोकेट और कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह शेखावत ने शपथ ली। अधिवक्ताओं ने नई टीम का स्वागत करते हुए बार के हित में एकजुट होकर कार्य करने की उम्मीद जताई।
समारोह में लोहारू के सब डिवीजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह और जेएमआईसी अजय पाल सिंह मलही समेत बार एसोसिएशन के अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
चुनाव प्रक्रिया में प्रधान पद पर अनिल कादयान और सचिव पद पर राहुल श्योराण निर्वाचित हुए थे। उपप्रधान पद पर रेनू श्योराण, सह-सचिव पद पर संध्या एडवोकेट और कोषाध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह शेखावत निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव कमेटी के चेयरमैन कल्याण सिंह ने विजेता पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

समारोह में बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुरेंद्र चौधरी, एडवोकेट महेश श्योराण, शीशराम बडदु, महेंद्र सिंह मान और राम कुमार पावड़िया मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिवक्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों ने नई टीम का उत्साह बढ़ाते हुए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें