फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बार प्रधान युधिष्ठिर वत्स की नई कार्यकारिणी में सभी चेहरे नए

Sun, 13 Sep 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
-बार प्रधान बोले-अधिवक्ताओं की समस्या निदान को दी जाएगी प्राथमिकता
विज्ञापन

फोटो: 30

संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। जिला बार एसोसिएशन के चुनावी नतीजों ने दिग्गजों के समीकरण बदल डाले। बार प्रधान एडवोकेट युधिष्ठिर वत्स की नई कार्यकारिणी में सभी नए चेहरे हैं। इन्होंने पहली दफा बार चुनावों में भाग्य आजमाने पर पुरानों को धूल चटा दी।
एडवोकेट युधिष्ठिर वत्स के सिर चुनावों में मात्र 37 मतों के अंतर से विकास बुडानिया को हराने पर प्रधान का ताज सजा है। ऐसे में उनकी नई कार्यकारिणी से जुड़े नए चेहरे भी कुछ कम नहीं हैं। उन्होंने भी प्रतिद्वंद्वी को काफी अंतर से मात दी है।
विज्ञापन

उनकी कार्यकारिणी में महिला उपाध्यक्ष एडवोकेट रश्मि तंवर, उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक यादव, सचिव एडवोकेट सचिन सिंगला, संयुक्त सचिव रेखा भुक्कल, कोषाध्यक्ष संतोष सैन, लाइब्रेरियन भारती रंगा, ऑडिटर नीर कैलाश और कार्यकारी सदस्य गरिमा शर्मा शामिल हैं।
अधिकांश युवा चेहरे हैं जो नए जोश और जुनून के साथ बार कार्यकारिणी में शामिल होकर अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए कुछ कर गुजरने की सोच रखते हैं। हालांकि, बार में पहली दफा यह भी देखा गया है कि छोटी उम्र के अधिवक्ताओं के हाथों में बार पदाधिकारियों की बागडोर दी गई है।
फोटो: 28
जिला बार एसोसिएशन चुनावों में अधिवक्ताओं ने मुझ पर विश्वास जताया है, उसको हमेशा कायम रखेंगे। मेरी प्राथमिकता अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाना रहेगी। इसके अलावा, मेरे चुनावी वादे में शामिल फैमिली कोर्ट और उपभोक्ता फोरम कोर्ट को स्थायी तौर पर जिला न्यायालय में स्थापित कराने की रहेगी। इसी तरह सभी अधिवक्ताओं की बीमा पॉलिसी की तरफ भी भरसक प्रयास रहेगा ताकि अधिवक्ताओं के परिवार का भविष्य सुरक्षित किया जा सके। हम सब एकजुटता के साथ काम करेंगे। नई कार्यकारिणी नए ऊर्जावान युवाओं से परिपूर्ण हैं।
विज्ञापन

-एडवोकेट युधिष्ठिर वत्स, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन भिवानी।

फोटो: 29
अधिवक्ताओं ने मुझ पर विश्वास जताकर मुझे बार में सचिव बनाया है। इसलिए मेरा दायित्व उन अधिवक्ताओं के प्रति और अधिक बढ़ गया है जिसके लिए मैं अपनी पूरी क्षमता से अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए तत्परता से कार्य करता रहूंगा। कार्यकारिणी में शामिल सभी पदाधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बैठाकर जिला बार में विकास के नए काम कराए जाएंगे। अधिवक्ताओं की काफी मांग मुद्दे ऐसे हैं जिन पर अभी काम किया जाना बाकी है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सिरे चढ़ाया जाएगा।
-एडवोकेट सचिन कुमार सिंगला, सचिव जिला बार एसोसिएशन भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें