फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : जहां डेंगू का खतरा, वहीं फॉगिंग भूली नगर परिषद

विज्ञापन
नाली में पनपते मच्छर। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। डेंगू मच्छर के डंक का कहर लगातार ही बढ़ता जा रहा है। जिले में अब तक 25 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। बावजूद इसके नगर परिषद लापरवाही बरत रही है। शहर में जिन क्षेत्रों में डेंगू का संक्रमण अधिक है, उन्हें क्षेत्र में नगर परिषद फॉगिंग करना भूली गई है। नगर परिषद के अधिकारियों की दलील है कि वे एक माह से शहर में फॉगिंग करवा रहे हैं मगर उनकी फॉगिंग मशीन शहर में कहीं नजर नहीं आ रही। कॉलोनीवासी अपने स्तर पर धुआं और दवा का छिड़काव कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम को डेंगू पॉजिटिव केस सामने आया है, इसके बाद जिले में कुल पॉजिटिव केस का आंकड़ा 25 हो गया है। इनमें से छह मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 286 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं। वहीं मलेरिया की जांच के लिए 3565 ब्लड स्लाइड बनाई हैं। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
इन क्षेत्रों में है अधिक केस
डेंगू का खतरा शहरी क्षेत्र में अधिक है। ग्रामीण क्षेत्र में महज गांव चांग में ही डेंगू का एक केस मिला है। शहरी क्षेत्र में सेक्टर-13, सेक्टर-23, कृष्णा कॉलोनी, पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पटेल नगर, बैंक कॉलोनी, कीर्ति नगर, न्यू हाउसिंग बोर्ड, विद्यानगर, हनुमान ढाणी, हनुमान गेट में डेंगू के केस मिल चुके हैं। इन सभी क्षेत्रों में अभी तक नगर परिषद की ओर से फॉगिंग नहीं की गई है।
विज्ञापन

220 टीमों ने शहर में 1099 तो ग्रामीण क्षेत्र में 6668 घर जांचे
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से बचाव के लिए जिले भर में एंटी लारवा अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने कुल 220 टीमों का गठन किया है, जिसमें शहरी क्षेत्र में 45 और ग्रामीण क्षेत्र में 175 टीम हैं। टीम ने शहरी क्षेत्र में 1099 घरों और ग्रामीण क्षेत्र में 6668 घरों में अभियान चलाया है। इनमें से 3565 घरों में लारवा मिलने पर नोटिस जारी किया है। वहीं रेपिड फीवर मास सर्वे में टीम ने कुल 105835 घरों को कवर किया है।
कब कितने आए मरीज
वर्ष मलेरिया डेंगू
2016 211 17
2017 65 85
2018 70 50
2019 04 13
2020 01 49
2021 00 25
डेंगू से बचाव के लिए नगर परिषद की ओर से एक माह से पांच छोटी मशीनों और एक बड़ी मशीन से फोगिंग करवाई जा रही है। फॉगिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के अधिक सेंसेटिव क्षेत्र की जानकारी दी जाती है, वहीं नप कर्मचारी फॉगिंग करते हैं। जिन क्षेत्रों में फोगिंग नहीं हुई है, वहां की हमें सूचना ही नहीं मिली है।
- संजय यादव, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।
स्वास्थ्य विभाग की 220 टीम डोर टू डोर जांच अभियान में जुटी हुई है। डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर तुरंत नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जिले में अब तक 25 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं, जिनका उपचार चल रहा है। शहर में फॉगिंग करवाने की ड्यूटी नगर परिषद की है।
विज्ञापन

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें