फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिकायतों पर कार्रवाई में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सुनीता लोहचब

विज्ञापन
शहर के वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करतीं सुनीता लोहचब।
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता लोहचब ने शनिवार को वन स्टॉप सेंटर और महिला थाने का निरीक्षण कर महिलाओं की सुरक्षा व अधिकारों के संरक्षण और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला संबंधी मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैश रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, विजिटर रजिस्टर और केस फाइल सहित विभिन्न रिकॉर्ड की जांच की। सभी रिकॉर्ड व्यवस्थित मिले और कार्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सेंटर पर पहुंचने वाली पीड़ित महिलाओं को बिना देरी आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जाए।
सुनीता लोहचब ने कहा कि महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर पर उपलब्ध सुविधाओं और सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया जाए। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार और हरियाणा राज्य महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं। आयोग के पास पहुंचने वाली महिलाओं की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें