\सोफिया बुल्गारिया में आयोजित प्रतियोगिता में मुक्केबाज नीतू घणघस को विजेता घोषित करते रेफरी। व
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। सोफिया बुल्गारिया में आयोजित स्ट्रेडजा कप में 48 किलोग्राम भार वर्ग में धनाना गांव की खिलाड़ी नीतू घणघस ने अपना सेमीफइनल फाइनल मैच जीत कर भारत के लिए सिल्वर पदक पक्का किया है। नीतू घणघस की जीत पर उनके परिजनों और खेल प्रेमियों ने खुुशी जाहिर की है।
उन्होंने सेमीफइनल में यूक्रेन की बॉक्सर हन्ना को पहले दो राउंड एकतरफा हराया, जिसकी वजह से यूक्रेनी बॉक्सर तीसरा राउंड नहीं खेल पाई और उन्हें विजेता घोषित कर दिया। उनका फाइनल मुकाबला 27 फरवरी इटली की बॉक्सर इरीका से होगा। भिवानी क्षेत्र के लिए यह गौरव की बात है। हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रधान मेजर सत्यपाल सिंधु और हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रवक्ता एवं अधिवक्ता राजनारायण पंघाल और नीतू की बॉक्सिंग अकादमी के संरक्षक कमल प्रधान ने नीतू घणघस को फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी और स्वर्ण पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।