फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कड़े सुरक्षा घेरे में संपन्न हुई नीट, सात केंद्रों पर 3737 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
रीक्षा केंद्र के बाहर  लगी सूची में अपना रोल नंबर देखते परीक्षार्थी। 
विज्ञापन
भिवानी। मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) रविवार को शहर के सात परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों और पारदर्शी व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। नीट को नकल रहित बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की जिसके तहत 3817 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 3737 ने भाग लिया जबकि 80 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन ने धारा 163 लागू करते हुए केंद्रों के आसपास स्थित फोटोस्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर पूरी तरह बंद रखे। दोपहर दो बजे शुरू हुई नीट के लिए सुबह 11 बजे से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई थी। परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा चक्र से गुजरना पड़ा।
सबसे पहले एडमिट कार्ड और आधार कार्ड का मिलान किया गया। इसके बाद मुख्य प्रवेश द्वार पर पुलिसकर्मियों द्वारा सघन तलाशी ली गई। अंतिम चरण में बायोमेट्रिक सत्यापन और दस्तावेजों की जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

केंद्रों में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, गैजेट या प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहा। केवल पारदर्शी पानी की बोतल और एडमिट कार्ड ले जाने की अनुमति दी गई। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई तथा जैमर और बायोमेट्रिक मशीनों का उपयोग किया गया। भीषण गर्मी के बीच परीक्षार्थियों के अभिभावक केंद्रों के बाहर अपने बच्चों के बाहर आने का इंतजार करते नजर आए।

परीक्षार्थियों ने कहा- तैयारी के अनुरूप रहा पेपर

मैंने तैयारी अच्छे से की थी। पेपर का स्तर मीडियम था। तैयारियों के अनुरूप ही पेपर आया। मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरे अच्छे अंक आएंगे। -सलोनी, परीक्षार्थी बहल।


पेपर तैयारियों के अनुरूप ही आया। केंद्र में सभी व्यवस्थाएं अच्छी थीं और स्टाफ सहयोगी रहा। मैंने उतनी ही पढ़ाई की थी जिससे सभी सवाल आसानी से हल कर सकूं। -मानसी, परीक्षार्थी भिवानी।


मेरा पेपर पढ़ाई के अनुरूप आया। मेरा पेपर अच्छा हुआ है। केंद्र में सभी तैयारियां बेहतर ढंग से की गई थीं। मुझे सफलता की पूरी उम्मीद है। -प्रज्ञा, परीक्षार्थी भिवानी।


जिले में रविवार को सभी सात परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से नीट का संचालन किया गया। जिले से 3817 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था जिनमें से 80 अनुपस्थित रहे जबकि 3737 बच्चों ने भाग लिया -मोहिंद्र सिंह, परीक्षा कोऑर्डिनेटर व प्राचार्य, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, पालुवास, भिवानी।


जिन विद्यार्थियों ने 11वीं और 12वीं में पढ़ाई अच्छे से की है उनके लिए नीट अधिक कठिन नहीं रही। कठिनाई उन विद्यार्थियों को हो सकती है जिनकी फिजिक्स पर पकड़ कमजोर है क्योंकि इसमें सबसे अधिक समय फिजिक्स के प्रश्नों में लगता है। इस बार का पेपर ओवरऑल बेहतर रहा। -प्रवीण, फिजिक्स एक्सपर्ट, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें