फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीएफआर की टीम ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

विज्ञापन
गांव ढाणी माहू स्थित यदुवंशी स्कूल में आपदा प्रबंधन के अंतर्गत स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम में उपस् - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। एनडीएफआर की टीम ने वीरवार को ढाणीमाहूं स्थित यदुवंशी स्कूल में आपदा प्रबंधन के अंतर्गत स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में एनडीएफआर की टीम ने स्कूली बच्चों को प्राकृतिक व मानवजनित आपदा की स्थिति में किस प्रकार अपना बचाव करना चाहिए इस बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

एनडीएफआर के इंस्पेक्टर संजय बिष्ठ ने बताया कि आपदा कभी भी आ सकती है। यह प्राकृतिक जैसे बाढ़, सूखा, भूकंप, भूस्खलन आदि भी हो सकती है। एनडीएफआर द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों भूकंप व आगजनी की स्थिति में किस प्रकार आपदा प्रबंधन किया जाए इस बारे लाइव डेमोस्ट्रेशन करके जानकारी दी। इसके साथ-साथ मेडिकल फस्ट-एड के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य महेंद्र सिंह सहित स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी और एनडीएफआर की टीम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें