फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी का नरेश हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया महम मुख्य मार्ग पर जाम

Wed, 25 Oct 2023 02:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी के गांव गुजरनी निवासी नरेश घर से लापता हो गया था जिसका मंगलवार शाम को गुजरने पंप हाउस से सदर पुलिस ने शव बरामद किया। मृतक के शरीर पर चाकू के कई निशान मिले थे। सदर पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
लोगों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी में लूटपाट की इरादा से नरेश नामक युवक की हत्या कर जाने के मामले को लेकर बुधवार दोपहर 12:00 बजे ग्रामीणों ने भिवानी में मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन


22 अक्टूबर को गांव गुजरनी निवासी नरेश घर से लापता हो गया था जिसका मंगलवार शाम को गुजरने पंप हाउस से सदर पुलिस ने शव बरामद किया। मृतक के शरीर पर चाकू के कई निशान मिले थे। सदर पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। वहीं, बुधवार सुबह सदर पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।

पोस्टमार्टम करने के बाद एंबुलेंस से सब परिजन भिवानी में मुख्य मार्ग पर लेकर पहुंचे। जहां दोपहर 12:00 बजे सड़क पर जाम लगा दिया। सड़क पर जाम लगाए जाने की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की भी लंबी कतारे लगी। वहीं, जाम पर ग्रामीण सड़क पर ही बैठे रहे ग्रामीणों का कहना है कि जब तक हत्यारे पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किए जाएंगे वह जाम नहीं खोलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें