फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नरेंद्र शर्मा लगातार 20वीं बार बने श्रीराम सामाजिक सेवा समिति के प्रधान

Mon, 21 Jul 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। श्रीराम सामाजिक सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सेक्टर 13 स्थित समिति कार्यालय में आयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से नरेंद्र शर्मा को लगातार 20वीं बार समिति का प्रधान चुना गया। उनकी सामाजिक सेवाओं और समिति के प्रति समर्पण को देखते हुए सभी सदस्यों ने उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

इस बैठक में बलदेव शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रधान नरेंद्र शर्मा और सचिव बलदेव शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि दीपक बंसल को समिति का संरक्षक, संजीव गोयल को उपप्रधान, और संदीप सचदेवा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा समिति की कार्यकारिणी में अजय बनारसीदास गुप्ता, ललित अग्रवाल, डॉ. संजीव शर्मा, मनीष वैद्य, विजय टुटेजा, विकास अग्रवाल, बजरंग लाल जैन सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया। नरेंद्र शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा 27 जुलाई को सेक्टर 13 में हरियाली तीज पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसके साथ ही 16 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें भिवानी के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं ग्रुप डांस और झांकी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। बैठक में सभी सदस्यों ने समिति की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें