फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नगरपालिका बवानीखेड़ा ने सफाई शिकायतों के लिए जारी किए व्हाट्सएप नंबर

Sat, 23 Aug 2025 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नगर पालिका बवानीखेड़ा ने सफाई व्यवस्था से संबंधित शिकायतों के लिए दो व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं। अब नागरिक 9053426525 और 9812265063 नंबर पर गंदगी की फोटो जियो लोकेशन के साथ भेजकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा डोर-टू-डोर कचरा उठान में लापरवाही या वार्ड, गली और कॉलोनी में ऑटो टिपर नहीं पहुंचने की स्थिति में नागरिक टोल-फ्री नंबर 18002031371 पर संपर्क कर सकेंगे।
विज्ञापन

वहीं शहर में सीवरेज से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने भी व्हाट्सएप नंबर 9992395723 जारी किया है। इस नंबर पर नागरिक 24 घंटे अपनी शिकायत भेज सकते हैं। शिकायत भेजते समय समस्या की फोटो लगाना अनिवार्य होगा। विभाग ने इस कार्य के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर विपिन को भिवानी शहर का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है जो सीवरेज संबंधी शिकायतें प्राप्त कर उनका निवारण सुनिश्चित करेंगे।
डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि नागरिकों की सीवरेज संबंधी शिकायतें अक्सर प्राप्त होती रहती हैं और उनका त्वरित समाधान बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग को व्हाट्सएप नंबर जारी करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का हरसंभव प्रयास है कि नागरिकों को सीवरेज जाम और अन्य समस्याओं से शीघ्र राहत दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें