फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप की टीम ने रेहड़ी, तख्त व कुर्सियां उठाई

विज्ञापन
लघु सचिवालय के बाहर से रेहड़ी उठाकर ले जाते नगर परिषद के कर्मचारी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय परिसर के बाहरी दायरे में फुटपाथ व सड़क के किनारे काबिज हुए कब्जाधारियों के सामान को जब्त करने के लिए नगर परिषद की टीम शुक्रवार दोपहर को मौके पर पहुंची। सीएम विंडो में शिकायत का निवारण करते हुए नप की टीम ने लघु सचिवालय परिसर के बाहर फुटपाथ पर लगाई रेहड़ियों रखे तख्त व कुर्सियों को जब्त कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में डाला। नप टीम की कार्रवाई से लघु सचिवालय के बाहर कब्जाधारियों में भी हड़कंप मच गया। वहीं कुछ रेहड़ी वालों ने तो अपना सामान टीम को देख पहले ही समेट लिया।
विज्ञापन

नगर परिषद के सफाई दरोगा पुरुषोत्तम दानव की अगुवाई में नप कर्मचारी ट्रैक्टर ट्राली लेकर शुक्रवार दोपहर लघु सचिवालय परिसर के तहसील कार्यालय के समीप पहुंचे। लघु सचिवालय से एलआईसी रोड पर फुटपाथ पर लगाई गई रेहड़ियों को नप कर्मचारियों ने उठाकर ट्रैक्टर में डालना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने इसका विरोध भी किया, मगर नप कर्मचारी फुटपाथ पर रखे सामान को लगातार समेटकर ट्रैक्टर में डालते रहे। नप सफाई दरोगा पुरुषोत्तम दानव ने बताया कि सीएम विंडो में दी गई एक शिकायत के बाद यहां पर फुटपाथ से कब्जा खाली कराया गया है। नगर परिषद के अधिकारियों के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई है। शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए अन्य हिस्सों में भी अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें