फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्र भाषा बोलने पर तैश में आकर की थी मोहित की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव तिगड़ाना में खेत में पानी लगाने गए मोहित की हत्या मामले मेें बुधवार को सीआईए द्वितीय की टीम ने हत्या का आरोपी युवक अंकित को गिरफ्तार कर लिया। सीआईए की प्रारंभिक पूछताछ में अंकित ने बताया कि खेत में सिंचाई के समय नाली का पानी टूट गया था जिसपर मोहित ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और इसी तैश में आकर उसने कस्सी से हमला कर मोहित की हत्या कर दी। अंकित मोहित के खेत में पिछले दस माह से खेत का साझी था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 25 मई की दोपहर को पुलिस कंट्रोल रूप में सूचना मिली थी कि जोनावाला जोहड़ तिगड़ाना के पास खेत में एक युवक की हत्या कर दी है। इस सूचना पर डीएसपी वीरेंद्र सिंह, सदर पुलिस थाना उपनिरीक्षक विरेंद्र सिंह सहित एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ही मामला हत्या का था और आरोप भी गांव तिगड़ाना वासी अंकित पर लगे जो उसी के खेत में साझी था। सदर पुलिस ने मृत मोहित के पिता सुखबीर की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया था। सीआईए द्वितीय की टीम ने आरोपी अंकित को तिगड़ाना मोड़ से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को वीरवार सुबह न्यायालय में पेश कर उसका पुलिस रिमांड हासिल करेगी। इस दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें