फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली ऑक्सीमीटर बेचने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सिटी पुलिस थाना की टीम ने नकली ऑक्सीमीटर बेचने के मामले में दूसरे आरोपी कमल कुमार वासी गांव सिंघोई जिला करनाल को करनाल से ही गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फूलपुरा वासी कुलदीप ने सिटी पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि एक व्यक्ति से ऑक्सीमीटर लेने के लिए संपर्क किया था। जिससे ऑक्सीमीटर बेचने वाले व्यक्ति ने पांच-पांच सौ में दो ऑक्सीमीटर दिए थे। ऑक्सीमीटर चेक करने पर गलत रीडिंग दिखा रहा था। बिना उंगली के भी उसमें रीडिंग दर्शाई जा रही थी। जिसके बाद मामले में सिटी पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया था। जिससे दो नकली ऑक्सीमीटर व एक हजार रुपये की नकदी बरामद हुई थी। पुलिस ने बाद में आरोपी के घर से 196 नकली ऑक्सीमीटर भी बरामद किए थे।
सिटी पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर भूषण कुमार द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ के बाद करनाल से नकली ऑक्सीमीटर बेचने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान कमल कुमार वासी गांव सिंघोई जिला करनाल के रूप में हुई। आरोपी कमल की करनाल में प्रिंटिंग प्रेस है। पुलिस ने दूसरे आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर हासिल किया है। दूसरे आरोपी ने पुलिस के समक्ष बताया कि आरोपी प्रवीण से पैसे लेकर दिल्ली स्थित एक फर्म को पैसे ट्रांसफर कर देता था। जिसके बाद दिल्ली की फर्म नकली ऑक्सीमीटर ऑर्डर देने वाले के घर पर ही सामान ट्रांसपोर्ट के जरिए भेज देती थी। पुलिस ने पहले आरोपी प्रवीण को एक दिन के रिमांड के बाद बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं। वहीं जांच अधिकारी दूसरे आरोपी कमल को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें