फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियार से गला रेतकर दिहाड़ी मजदूर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। तेजधार हथियार से गला रेतकर दिहाड़ी मजदूर 40 वर्षीय कृष्ण की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात सोमवार देर शाम करीब सवा सात बजे पीपलीवाली जोहड़ी क्षेत्र के एक खाली खेत की है। वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी वीरेंद्र सिंह, सदर पुलिस थाना एसएचओ मौके पर पहुंचे और जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी बुलाए। मृतक के गले पर सामने से तेजधार हथियार से रेतने के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान दर्ज कर इस संबंध में हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हनुमान गेट क्षेत्रवासी 40 वर्षीय कृष्ण अपने दो साथी महेंद्र व नरेश उर्फ माइकल के साथ बैठकर पीपलीवाली जोहड़ी जैन मुनि आश्रम के समीप एक खाली पड़े खेत में सोमवार देर शाम शराब पी रहा था। इसी दौरान आपस में किसी बात को लेकर उनकी अनबन हो गई और कृष्ण की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद उसके साथी मौके से फरार हो गए। परिजनों के अनुसार मृतक दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। उसके पांच बच्चे हैं। उसकी बड़ी लड़की शादीशुदा है, जबकि तीन लड़की अभी अविवाहित है और सबसे छोटा एक लड़का है। देर शाम को ही कृष्ण के शव को सदर पुलिस एसएचओ विद्यानंद की टीम जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
वर्जन:::
मृत कृष्ण के गले पर सामने से किसी तेजधार हथियार से वार कर किया गया है। मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज हुआ है। प्रारंभिक जांच में हत्या का शक उसी के साथ शराब पी रहे दो साथियों पर है। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीरेंद्र सिंह डीएसपी भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें