फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक से आए मजदूर की मौत, छह पर हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
मृतक रिंकू। फाइल फोटो - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
परिचित के घर आए रोहतक के एक मजदूर की जहर खाने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रोहतक की गढ़ी मोहल्ला निवासी वीरमती ने शुक्रवार को बवानीखेड़ा थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका पति वीरेंद्र (46) मजदूरी करता था। वीरवार को वो अपने परिचित के घर बहल के गांव औरंग नगर गया था। जहां उसकी मौत हो गई। वीरमती का आरोप है कि जिस परिचित के यहां उसका पति गया था, उन लोगों ने उसके साथ मारपीट कर जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। वीरेंद्र के शव पर आंख के पास चोट के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इस संबंध में बवानीखेड़ा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि मृतक की पत्नी के बयान पर छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मौत के असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही जाहिर होंगे। शुक्रवार शाम को पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच मेें जुटी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें