फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहानी पंप हाउस में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहानी पंप हाउस पर अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार सुबह भी एक युवक का शव पंप हाउस पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। युवक का शव करीब 15 दिन पुराना है और चेहरा खुर्दबुर्द किया हुआ है। जिस कारण पहचान नहीं हो पाई। सिर में भी चोट के निशान बताये जा रहे है। जिस कारण हत्या कर शव नहर में फेंकने की आशंकाएं जताई जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
विज्ञापन

मामला रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे का है। लोहानी पंप हाउस पर कार्यरत कर्मचारियों ने जूई पुलिस चौकी को सूचना दी कि नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव है। जिसके बाद चौकी से एएसआई राजपाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक के शव को बाहर निकलवा भिवानी सामान्य अस्पताल पहुंचाया। मृतक की उम्र करीब 25-26 वर्ष बताई जा रही है। मृतक के चेहरे और सिर में चोट के निशान दिखाई दे रहे है। जांच अधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा गया है। मृतक के हाथ पर हिंदी में राम भाई और अंग्रेजी में जोगेंद्र गुदा है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत के क्या कारण है। मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें