फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नगर पालिका कर्मचारियों ने रुकवाया अवैध कब्जा, सामग्री जब्त

Sun, 12 Jan 2025 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बवानीखेड़ा में अवैध निर्माण हटाते नगर पालिका के कर्मचारी। 
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर चार में नगर पालिका की भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ नगर पालिका कर्मचारियों ने अभियान चलाया और कब्जे की सामग्री को जब्त कर लिया। नगर पालिका सचिव ने बताया कि कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा के वार्ड नंबर 4 में बिजली घर के पास वार्डवासी अवैध रूप से नगर पालिका भूमि पर छुट्टी होने का फायदा उठाते हुए दीवार बना रहे थे। इसकी सूचना कस्बावासियों ने नगर पालिका प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही नगर पालिका के करीब 20 कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा कब्जाधारी को कब्जा करने से मना किया।
कब्जे की सूचना मिलते ही नगर पालिका सचिव विनय कुमार के आदेशानुसार नपा लिपिक कपूर, सफाई दरोगा प्रदीप कुमार सफाई कर्मचारियों संग पहुंचे और कब्जाधारी की निर्माण सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया व भविष्य में किसी भी सूरत में कब्जा करने पर कार्रवाई की बात कही। नगर पालिका सफाई दरोगा प्रदीप कुमार ने बताया कि नपा सचिव के आदेशानुसार कार्यवाही को अमलीजामा पहनाया गया है।
विज्ञापन

इस बारे नपा सचिव विनय कुमार ने बताया कि उन्हें छुट्टी वाले दिन नगर पालिका की बेशकीमती भूमि पर कब्जा करने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर टीम भेजकर कब्जा रुकवा दिया गया है। कब्जा में इस्तेमाल सामग्री को जब्त कर लिया गया है। भविष्य में कब्जाधारी को कब्जा करने की सूरत में विभागीय कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें