फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नगर पालिका कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

Wed, 04 Jun 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विश्व योग दिवस प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कैम्प में योग करते गजानंद कौशिक व अन्य।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। हरियाणा योग आयोग आयुष विभाग के सानिध्य में जिला प्रशासन एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी के नेतृत्व में बुधवार को नगर पालिका में विश्व योग दिवस प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया। जिसमें नगर पालिका सभी कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

आयुष योग सहायक गजानंद कौशिक व अशोक कुमार ने एएमओ डॉ. विनोद सैनी के साथ मिलकर सभी उपस्थित जन को योग प्रोटोकॉल अभ्यास करवाया। योग सहायक गजानंद कौशिक ने बताया की नियमित योग करने से हम स्वस्थ रहने के साथ-साथ स्वस्थ समाज का निर्माण भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा हम नियमित योग के माध्यम से भारत को पुन: विश्व गुरु बना सकते हैं। जिस देश की सारी प्रजा स्वस्थ होगी तो निसंदेह उस देश को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। चेयरमैन सुंदर अत्री ने आयुष विभाग का आभार प्रकट करते हुए कहा की इस प्रकार के आयोजन प्रत्येक सप्ताह सभी कर्मचारियों के लिए आयोजित करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में नगर पालिका के सभी सफाई कर्मचारी, पार्षद, नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें