फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नगर परिषद ने शहर में शुरू किया नंदी पकड़ने का अभियान

Thu, 12 Oct 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नगर सुधार मंडल मार्केट के पास सड़क पर लड़ते नंदी। संवाद
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

पिछले काफी अर्से से सड़क हादसों का पर्याय बने नंदी अब जल्द नंदीशाला के अंदर होंगे। इसके लिए वीरवार से नगर परिषद ने नंदी पकड़ो अभियान की शुरुआत कर दी। पहले दिन शहर के विभिन्न हिस्सों से महज दस नंदी पकड़े। नंदी पकड़ने की टीम में करीब आठ से दस लोग शामिल हैं, जबकि दो वाहन भी इनके पास है। नंदी पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित नंदीशाला तक पहुंचाया जाएगा। नंदी पकड़ने वाली टीम को उन जगहों को चिह्नित किया है जहां लावारिस पशुओं का अधिक जमावड़ा लगा रहता है।
नगर परिषद ने शुरुआत में करीब तीन हजार नंदियों को पकड़ने का काम अलॉट किया है। इसके बाद इस कार्य को एक्सटेंशन देने की भी उम्मीद है। नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह व वाइस चेयरमैन सतेंद्र मोर के साथ पार्षदों ने नगर परिषद अधिकारियों के साथ मिलकर इस कार्य का श्रीगणेश किया। भवानी प्रताप सिंह ने कहा कि शहर के अंदर घूम रहे नंदियों को पकड़ने के लिए नगर परिषद ने रोहतक की कंपनी को 25 लाख रुपये में टेंडर दिया है। प्रति नंदी पकड़ने पर एक हजार 50 रुपये मिलेंगे। नंदी पकड़ने का टेंडर के लिए कई एजेंसियों ने आवेदन किया था, जिसमें सबसे कम रेट की एजेंसी को काम अलॉट हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नंदीशाला में भी अतिरिक्त नंदियों को रखने की जरूरी व्यवस्थाएं कराई गई है। बता दें कि शहर भर में करीब पांच हजार से अधिक नंदी शहर की सड़कों पर घूम रहे हैं। रात के समय ये नंदी सड़कों पर बैठ जाते हैं। ऐसे में तेज रफ्तार से आने वाले वाहनों के लिए भी ये दुर्घटनाओं का सबब बनते हैं। भीड़ भरे बाजारों में राहगीरों को भी टक्कर मारकर घायल करते हैं।


नंदीशाला में साढ़े आठ सौ की क्षमता, नए शेड के बाद डेढ़ हजार ही रखने की व्यवस्था
नंदी पकड़ने के साथ-साथ नगर परिषद की नंदीशाला में रखना भी बड़ी चुनौती है। नगर परिषद की नंदीशाला की क्षमता फिलहाल साढ़े 800 नंदी रखने की है। इसे शेड को विस्तार देने के बार करीब डेढ़ हजार नंदी रखे जा सकते हैं। सबसे अहम बात तो यह है कि इनके खाने का प्रबंध बड़ा सवाल है। क्योंकि नंदीशाला में फिलहाल स्वयं सेवी संस्था ही जिम्मा संभाले हैं।

शहर के अंदर लावारिस नंदियों को पकड़ने के अभियान की शुरुआत कर दी गई है। शहर से करीब तीन हजार नंदी पकड़े जाएंगे। इनके लिए नंदीशाला में जरूरी व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। शहरवासियों से भी लावारिस नंदियों के भोजन की व्यवस्था कराने के लिए मदद की अपील की जा रही है, ताकि इनका उचित रखरखाव किया जा सके।
विज्ञापन

-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।

पालतु पशु खुले छोड़े तो खैर नहीं
नंदी पकड़ने के साथ-साथ नगर परिषद की तरफ से यह चेतावनी भी दी गई है कि अगर कोई भी व्यक्ति अपने पालतु पशुओं को दिन में खुला छोड़ता है तो उनकी भी अब खैर नहीं। पालतु पशु अगर पकड़ा गया तो उसे छुड़वाने के लिए भी मोटा जुर्माना वसूला जाएगा। उसे पकड़ने का पूरा खर्च भी उठाना पड़ेगा। शहर में करीब पांच सौ से अधिक ऐसे पालतु पशु हैं, जिन्हें दूध नहीं देने पर खुला छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें