तोशाम। तोशाम-हांसी रोड पर सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से बाइक टकराने पर हांसी निवासी सुनील की मौत हो गई और हंसराज घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में हंसराज ने बताया कि 15 अक्तूबर को वह अपने दोस्त सुनील के साथ कपास चुगने के बाद बाइक से हांसी लौट रहा था। शाम करीब सवा सात बजे तोशाम-हांसी रोड पर बाइक की ट्रैक्टर-ट्राॅली से टक्कर होने से हादसा हो गया। हादसे में दोनों घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने उन्हें संभाला।
बाद में दोनों को नागरिक अस्पताल तोशाम पहुंचाया, जहां सुनील की मौत हो गई। तोशाम पुलिस थाना के जांच अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि हंसराज की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।