फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: घरों के बाहर ड्रम और सकोरों में मिला मच्छर का लारवा

Thu, 26 Jun 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर के सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र के पास पीपल के पेड के नीचे प​क्षियों के लिए रखे सकोरों  मे
विज्ञापन
भिवानी। शहर के अंदर घरों के बाहर रखे पानी के ड्रम और पेड़ के नीचे गर्मियों में पक्षियों के लिए रखे गए सकोरों के अंदर भी मच्छर का लारवा मिला है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुराना बस स्टैंड और अनाज मंडी क्षेत्र में एंटी लारवा एक्टिविटी चलाई। इस दौरान घरों के अंदर पानी के स्रोत व ड्रम के अंदर चार जगहों पर मच्छर का लारवा मिला।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले भर में बारिश के बाद से ही एंटी लारवा गतिविधि तेज कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की शहरी दायरे में 16 और ग्रामीण दायरे में 146 बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीमें एंटी लारवा गतिविधि चला रही हैं। वहीं जिले भर में 24 पीएचसी और सात सीएचसी के अलावा जिला मुख्यालय के अस्पताल पर रेपिड रिस्पोंस टीमों का गठन भी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग को अब तक घरों के अंदर जांच में 1057 जगहों पर मच्छरों का लारवा मिल चुका है।
जिसमें 401 घरों के मालिकों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नोटिस थमाए गए हैं। वहीं बुधवार को शहर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में जांच के दौरान सिविल लाइन पुलिस थाना के पास एक बरगद के पेड़ के नीचे पक्षियों के लिए रखे सकोरों के अंदर भी मच्छर का लारवा मिला। जिन्हें स्वास्थ्य कर्मियों ने मौके पर ही नष्ट कर दिया वहीं इन सकोरों का रखरखाव करने वालों को भी रोजाना ही इनके अंदर ताजा पानी डालने के लिए जागरूक किया। इसी तरह घरों के बाहर रखे ड्रम व खुली टंकियों में भी मच्छर का लारवा पाया गया। इसी तरह अनाज मंडी क्षेत्र में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटी लारवा एक्टिविटी चलाई। जहां पर पशुओं के लिए पानी स्रोत में मच्छर का लारवा मिला।
विज्ञापन

-

बारिश का मौसम शुरू होते ही तेजी से मच्छर का लारवा पनपने लगता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीमों और रेपिड रिस्पोंस टीमों को सक्रियता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं, ताकि समय रहते मच्छर के लारवा को नष्ट कर बीमारियों के संक्रमण को रोका जा सके। इसमें आम लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वे खुले में पानी जमा न होने दें, इसके अंदर आसानी से मच्छर का लारवा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन

-डॉ रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें