फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डाडम में बिना अनुमति खेतों में खंभे लगाने पर किसानों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। डाडम गांव में किसानों की जानकारी के बिना खेतों में हाई वोल्टेज बिजली लाइन के खंभे लगाए जाने के विरोध में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर एडवोकेट हरिसिंह सांगवान ने किसानों की फोन पर राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी से बात करवाई, जिन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

धरने में गांव डाडम, सरल, पिंजोखरा और बागनवाला से कई किसान पहुंचे। किसान यूनियन और अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारी भी इस विरोध में शामिल हुए। किसानों ने चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर वे अपनी जमीन में जबरन खंभे नहीं लगाने देंगे। धरने के बाद किसानों ने तोशाम थाना में कंपनी अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। थाना अधिकारियों ने तुरंत कार्यस्थल पर पहुंचकर खंभे लगाने का काम रुकवा दिया। बताया गया है कि यह बिजली लाइन बीकानेर से सोनीपत तक बिछाई जा रही है।
भाजपा किसान मोर्चा के संयोजक एडवोकेट हरिसिंह सांगवान ने कहा कि बिना नोटिस व सहमति के खेतों में खंभे लगाना सरासर अन्याय है। किरण चौधरी ने इस संबंध में उपायुक्त से तुरंत बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। धरने में किसान नेता रवि आजाद, मास्टर जगरोशन, कर्ण सिंह, रामवीर, प्रदीप, महावीर सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रशासन ने भी माना किसानों का पक्ष
नायब तहसीलदार संजय शर्मा ने बताया कि ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसानों की सहमति के बिना कोई कार्य न किया जाए। इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है और किसानों के साथ न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें