फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सुबह बादलों ने दी राहत की आस, दोपहर की तपिश ने तोड़ीं उम्मीदें

Sun, 10 Aug 2025 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर के सरकुलर रोड पर सुबह के समय आसमान में छाए  बादल। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। रविवार सुबह आसमान में छाए बादलों और ठंडी हवा ने लोगों को राहत की उम्मीद दी थी। पार्कों में टहलने निकले लोग सोच रहे थे कि आज गर्मी से निजात मिलेगी। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, सूरज ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया। सुबह दस बजे के बाद आसमान से बादल छंट गए और तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया।
विज्ञापन

हालांकि रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन उमस के चलते लोग पसीने से तर-बतर हो गए। दोपहर की चिलचिलाती धूप के कारण बाजारों में रौनक कम हो गई। लोग जरूरी काम निपटाकर जल्द घर लौटने लगे। शाम सात बजे के आसपास मौसम ने एक बार फिर करवट ली। धूप छंटने और ठंडी हवाएं चलने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। हुडा पार्क में भी शाम के समय लोगों की रौनक लौट आई। दिनभर के मौसम के उतार-चढ़ाव ने रविवार को लोगों के धैर्य की परीक्षा ले ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें