फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शहर की छह से अधिक खस्ताहाल सड़कों का नवीनीकरण, विधायक ने नारियल तोड़कर किया शुभारंभ

Sun, 31 Aug 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नारियल फोड़कर जागृति कॉलोनी रेलवे फाटक तक के रोड का निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक घनश्या
विज्ञापन
भिवानी। शहर की जागृति कॉलोनी समेत आसपास की छह कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को अब खस्ताहाल सड़कों से निजात मिलेगी। नगर परिषद सीसी की सड़क निर्माण कराएगी। शनिवार को विधायक घनश्याम सर्राफ, नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह और पार्षद महाबीर सिंह ने नारियल तोड़कर जागृति कॉलोनी रेलवे फाटक तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने उपस्थित लोगों का मुंह मीठा करवाया। सड़क निर्माण पर करीब 50 लाख रुपये की लागत आएगी। कार्य अगले तीन-चार माह में पूरा होने की उम्मीद है। सड़क बनने के बाद बारिश में कीचड़ और गर्मी में उड़ती धूल से राहत मिलेगी। पहले लोग नहर के कच्ची बग्गी लोट (किनारे) से गुजरते थे, जिससे फिसलन और दुर्घटना का खतरा रहता था।

सार्वजनिक शौचालय का निर्माण शुरू
भवानी प्रताप सिंह ने हांसी गेट पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण भी शुरू किया। इससे इलाके के व्यापारी और ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोग भी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


नहर किनारे रेलिंग व लाइटें
विधायक सर्राफ ने नहर किनारे सड़क के दोनों तरफ रेलिंग और लाइटें लगाने की मांग उठाई। लोगों ने कहा कि इससे रात में आवागमन सुरक्षित रहेगा। विधायक ने बताया कि जल्द ही इसका कार्य कराया जाएगा और इसके लिए एस्टीमेट तैयार किया जाएगा।

कोई गली कच्ची नहीं रहेगी
भवानी प्रताप सिंह ने कहा कि शहर के किसी भी इलाके में गली कच्ची नहीं रहेगी। जरूरत पड़ने पर मौके पर जाकर गली पक्की करवाने का एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। अतिरिक्त सार्वजनिक शौचालय भी बनाए जाएंगे, ताकि शहर का कोई क्षेत्र सुविधा से महरूम न रहे।


नगर परिषद की हद में शहर में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है और चल रहे काम जल्द पूरा कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भिवानी से जुड़ाव रखते हैं और खुद विकास कार्यों में रुचि लेकर काम करवा रहे हैं। – घनश्याम सर्राफ, विधायक भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें