फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जलघर के टैंकों में आधे से ज्यादा पानी का हुआ भंडारण, आज से पूरे शहर में पेयजल आपूर्ति

Fri, 09 Feb 2024 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अब शहरी दायरे के तीनों जलघरों के वाटर टैंकों में आधे से अधिक पानी का भंडारण हो चुका है। इसके बाद पूरे शहर को पेयजल आपूर्ति में राहत दी गई है। अब शुक्रवार से पूरे शहर के सभी जोनों में शहरवासियों को नियमित पेयजल आपूर्ति मिलेगी। वहीं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों को टैंक भरने के लिए तीन दिन और नहरी पानी मिलेगा। जलघर टैंकों को भरने के लिए चौबीसों घंटे जूई नहर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के लिफ्टिंग पंप चल रहे हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की नहरों में दो फरवरी से नहरी पानी मुहैया कराया गया है। 10 फरवरी तक जूई फीडर और मिताथल फीडर में पानी चलेगा। ऐसे में शहर के निनान जलघर, डाबर कॉलोनी जलघर और महम रोड के पुराने जलघर में करीब आधे से अधिक पानी के टैंक भर चुके हैं। वहीं जूई नहर में अभी दो से तीन दिन और पानी टैंक भरने के लिए मिलेगा। इसके बाद बुटाना ग्रुप से भी जलघर के टैंकों को पानी की आपूर्ति होती रहेगी।
नियमित आपूर्ति के दौरान टैंकों में घटते जल स्तर को बुटाना ग्रुप में चलने वाले आठ दिन नहरी पानी से सहारा मिलेगा। क्योंकि इससे भी जलघर पानी की आपूर्ति पाते रहेंगे। रोजाना ही शहर में करीब 50 एमएलडी पानी की आपूर्ति दी जा रही है। अगर टैंकों की पानी भंडारण की बात करें तो तीनों जलघरों की करीब 2100 मिलियन लीटर पानी भंडारण है।
विज्ञापन


पुराने जलघर के नौ टैंकों में नहीं हो रहा पर्याप्त भंडारण
महम रोड स्थित पुराने जलघर में अब भी नौ टैंक काफी पुराने हैं, जिनके अंदर तलहटी में आठ फुट तक मिट्टी जमा है। इसकी वजह से इनकी भंडारण क्षमता भी आधे से कम रह गई है। यही वजह है कि गर्मियों और सर्दियों के मौसम में सबसे पहले पुराने जलघर के टैंक ही जवाब दे जाते हैं, जिससे शहर के अंदर जल संकट गहराने की संभावनाएं भी हमेशा बनी रहती है। पिछली बार नहरों में कम पानी मिला था, जिसका असर पुराने शहर की पेयजल आपूर्ति पर पड़ा और करीब 22 दिनों तक लोगों को राशनिंग झेलनी पड़ी।
सुंदर ग्रुप की नहरों में पानी डिमांड के अनुसार चल रहा है। उम्मीद है कि ग्रामीण और शहरी जलघरों के वाटर टैंक भर जाएंगे। अभी 10 फरवरी तक नहर चलेंगी।
- अमनदीप देशवाल, कार्यकारी अभियंता, जूई वाटर डिविजन सिंचाई विभाग भिवानी।
शहर के तीनों जलघरों के टैंक आधे से अधिक भरे जा चुके हैं। शुक्रवार से पूरे शहर में रोजाना पेयजल आपूर्ति दी जाएगी। शहर में पेयजल संबंधी शिकायतें भी बहुत कम हो गई हैं। प्रत्येक जोन में नियमित रूप से आपूर्ति दी जाएगी। जिससे लोगों को पर्याप्त पानी पेयजल आपूर्ति में मिलेगा।
विज्ञापन

-सतीशचंद्र, एसडीओ शहरी पेयजल शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें