विधायक घनश्याम सर्राफ व चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए
भिवानी। रोहतक गेट स्थित बजरंग बली कॉलोनी में सोमवार को विधायक घनश्याम सर्राफ व नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने सड़क निर्माण कार्य का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया। इस मौके पर कॉलोनीवासियों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
कॉलोनीवासी सुशील बुवानीवाला ने बताया कि बजरंग बली कॉलोनी में सड़क निर्माण की मांग 15 वर्ष पुरानी थी। जिसे पूरा करवाने के लिए क्षेत्रवासी लगातार अधिकारियों व मंत्रियों के चक्कर लगा रहे थे। इसे सोमवार को विधायक व नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने पूरा किया है। इसके लिए वे विधायक व चेयरपर्सन प्रतिनिधि का आभार जताते हैं।
विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, पानी और बिजली प्राथमिकता में हैं। नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने कहा कि इस सड़क का निर्माण उच्च गुणवत्ता की सामग्री से किया जाएगा और तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा। इस अवसर कॉलोनीवासी सतीश तायल, मनोज जैन, टीटू जैन, राजकमल कबाड़ी, राजकुमार मित्तल, मनीष कबाड़ी, सुशील बुवानीवाला, मोनू व जीतू ठेकेदार, अरूण आलमाल, सौरभ, सुभाष गोयल मौजूद रहे।