भिवानी। मंगलवार को मिशन बुनियाद के तहत जिले में आयोजित करवाई गई खंड स्तरीय परीक्षा का परीक्षा परिणाम 20 जनवरी को जारी किया जाएगा। 2674 विद्यार्थियों ने भिवानी, बहल, बवानीखेड़ा, कैरू, लोहारू, सिवानी व तोशाम के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी थी। खंडस्तरीय परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी ही जिला स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षा में हिस्सा ले पाएंगे।
दरअसल, स्कूल शिक्षा विभाग प्रत्येक वर्ष मिशन बुनियाद के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत छात्रों को विभिन्न तरह सुविधाएं दी जाती है। इसमें चयनित होने वाले बच्चों का पूरा खर्च प्रदेश सरकार उठाती है और इनकी कक्षाएं कुरुक्षेत्र में लगाई जाती हैं। मिशन बुनियाद योजना का लाभ नौवीं से 12वीं कक्षा तक मिलता है। इसके तहत छात्रों को एनडीए, एनटीएसई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। मिशन बुनियाद के लिए खंड स्तर पर पहले स्तर की परीक्षा आयोजित करवाई जा चुकी है। जिसका विभाग द्वारा 20 जनवरी को परिणाम जारी किया जाएगा। खंड स्तर पर परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी जिला स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षा में हिस्सा लेंगे। जिला स्तर पर दूसरे लेवल की परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित होगी। जिसका 7 फरवरी को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
मिशन बुनियाद के तहत पहले स्तर की परीक्षा का आयोजन करवाया जा चुका है। जिसका परीक्षा परिणाम 20 जनवरी को जारी किया जाएगा।
- रोहित इंदौरा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।